• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajnandgaon: घर में सो रहे दंपती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास, बदमाशों ने पहले पति को पीटा फिर वारदात को दिया अंजाम

Rajnandgaon Crime News: छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में सो रहे पति-पत्‍नी को जिंदा जलाने का प्रयाया ...और पढ़ें

By Prakash Kumar VermaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 10:29:47 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Jun 2024 10:29:47 AM (IST)
Rajnandgaon: घर में सो रहे दंपती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास, बदमाशों ने पहले पति को पीटा फिर वारदात को दिया अंजाम

HighLights

  1. पेट्रोल डालकर दंपती को जलाने का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी
  2. डोंगरगांव के कन्हारपुरी गांव का मामला

नईदुनिया न्यूज, डोंगरगांव। Rajnandgaon Crime News: छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में सो रहे पति-पत्‍नी को जिंदा जलाने का प्रयाया किया गया। घटना सांकरदाहरा से लगे ग्राम कन्हारपुरी की है। इस घटना में कन्हारपुरी निवासी अशोक लेंझारे (50 वर्षीय) बुरी तरह से झुलस गए हैं। वहीं पत्नी उषा लेंझारे (47 वर्षीय) भी घायल है। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव से मेडिकल अस्पताल रेफर किया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अशोक लेंझारे को रायपुर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डोगरगांव पुलिस भी जांच में जुट गई है।

बताया गया कि घटना बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच की है। जब अज्ञात तीन से चार लोगों ने पेट्रोल डालकर अशोक लेंझारे व उषा लेंझारे को जलाने का प्रयास किया। घटना का कारण तो स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन यह जानकारी सामने आयी है कि घायल अशोक लेंझारे गांव में ही चिल्हर में पेट्रोल बेचने का काम करता है। सांकरदाहरा में भी उसकी एक दुकान है। पूछताछ में भी किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आयी है।


खबर यह भी है कि पेट्रोल डालकर जलाने से पहले घायल अशोक लेंझारे के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट तक की है। जिसके कारण उसके सिर व अन्य हिस्से में चोंट के गंभीर निशान मिले हैं। मारपीट की घटना को देख पत्नी उषा लेंझारे बीच बचाव कर रही थी, तभी अज्ञात लोगों ने पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी, जिसमें अशोक लेंझारे के साथ उसकी पत्नी उषा भी झुलस गई। हालांकि उषा की हालत सामान्य बताई जा रही है। अशोक की स्थिति गंभीर है। लगभग 70 प्रतिशत से अधिक बर्न होने की जानकारी मिली है।