• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी, परीक्षा में पास कराने के नाम पर संबंध बनाने का प्रस्ताव; चार दिन बाद पुलिस का एक्शन

राजनांदगांव के गैंदाटोला शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक तिलक यदु के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है...और पढ़ें

By MIthlesh DewanganEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 01:19:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 01:28:46 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी, परीक्षा में पास कराने के नाम पर संबंध बनाने का प्रस्ताव; चार दिन बाद पुलिस का एक्शन
गैंदाटोला में आरोपी शिक्षक तिलक यदु और रमीज कुरैशी

HighLights

  1. शिक्षक गिरफ्तार, सह-आरोपित रमीज कुरैशी अब भी फरार
  2. एक सितंबर को थाने में दी गई थी लिखित शिकायत
  3. एएसपी कीर्तन राठौर तक मामला पहुंचने पर कार्रवाई हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। गैंदाटोला स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी और गलत व्यवहार के मामले में पुलिस ने शिक्षक तिलक यदु के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उसके सहयोगी रमीज कुरैशी को भी सह-आरोपित बनाया गया है। वह फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है।

चार दिन तक समझौते की कोशिश

एक आदिवासी छात्रा की शिकायत के बाद प्रकरण को लेकर चार दिनों तक समझौते और मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। आरोप है कि शिक्षक ने थाना स्टाफ और क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों के माध्यम से माफी मांगकर दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने का भरोसा दिया। हालांकि, छात्रा कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। इसके बाद शुक्रवार देर रात पुलिस ने FIR दर्ज की।


परीक्षा में पास कराने का झांसा देने का आरोप

पुलिस के अनुसार आरोपित शिक्षक कई वर्षों से इसी स्कूल में पदस्थ है और हिंदी व सामाजिक विज्ञान पढ़ाता है। दर्ज प्रकरण के मुताबिक, छात्रा जब तीन वर्ष पहले कक्षा नवमीं में पढ़ती थी, तब भी उसे रमीज के माध्यम से परीक्षा में पास कराने का संदेश भेजकर संबंध बनाने की बात कही गई थी। इंटरनेट मीडिया के जरिए भी ऐसा संदेश भेजे जाने का आरोप है।

महिलाओं ने पहुंचाया मामला थाने तक

शिक्षक के कथित व्यवहार से कई छात्राएं परेशान थीं। जानकारी क्षेत्र की महिलाओं तक पहुंचने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से करने का निर्णय लिया। गैंदाटोला थाने में एक सितंबर को शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई थी।

शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

शिकायत की जानकारी शिक्षक तक पहुंचने के बाद पीड़ित छात्रा और उसे थाने ले जाने वाली महिलाओं पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाए जाने का आरोप है। क्षेत्र के कुछ नेताओं और पुलिसकर्मियों द्वारा भी मामले को रफादफा कराने की कोशिश की गई।

शुक्रवार को महिलाएं छात्रा को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं और एएसपी कीर्तन राठौर को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया। सह-आरोपित रमीज कुरैशी, गैंदाटोला के पूर्व सरपंच खलील अहमद कुरैशी का बेटा है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

छात्रा की शिकायत पर शिक्षक व उसके सहयोगी के विरूद्ध पाक्सो और एसटी-एससी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मुख्य आरोपित तिलक यदु को गिरफ्तार कर लिया गया है। सह आरोपित की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

-कीर्तन राठौर, एएसपी