• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

अब तक नहीं कराई E-KYC, 15 अगस्त के बाद गैस बुकिंग पर लग सकता है ब्रेक, जानिए क्यों ?

एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन राजनांदगांव जिले में तीस हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने अब तक इसे पूरा नहीं कि...और पढ़ें

By MIthlesh DewanganEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 09:33:03 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 09:35:12 AM (IST)
अब तक नहीं कराई E-KYC, 15 अगस्त के बाद गैस बुकिंग पर लग सकता है ब्रेक, जानिए क्यों ?
राजनांदगांव की गैस एजेंसी में खड़े उपभोक्ता। नईदुनिया

HighLights

  1. 30 हजार से अधिक ई केवाईसी अभी अधूरी
  2. 15 अगस्त के बाद बुकिंग पर लग सकता ब्रेक
  3. बायोमैट्रिक पद्धति से पूरी की जा रही प्रक्रिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अब जरूरी हो गई है। इसके बावजूद 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है। ऐसे में 15 अगस्त के बाद इन उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर बुक कराने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को समय रहते ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है। घरेलू गैस कनेक्शन को आधार और अन्य जरूरी दस्तावेजों से सत्यापित करने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। जिले में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी लंबित है। लगातार सूचना दिए जाने के बावजूद कई उपभोक्ता प्रक्रिया पूरी कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।


24 एजेंसियां 5.5 लाख ग्राहक

गैस एजेंसियों के मुताबिक, 15 अगस्त के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की एलपीजी सिलिंडर बुकिंग प्रभावित हो सकती है। इससे त्योहार और घरेलू जरूरत के समय उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है। राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में करीब 24 गैस एजेंसियां हैं, जहां करीब साढ़े पांच लाख कनेक्शनधारी उपभोक्ता हैं।

बाेगस कनेक्शन आएंगे सामने

बता दें कि ई-केवाईसी होने के बाद ही सब्सिडी की राशि सीधे खाते में आएगी। इधर, कंपनियों का कहना कि ई-केवाईसी करने के पीछे कालाबाजारी को रोकना है। खाद्य विभाग से अब तक ऐसे कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन गैस कंपनियों ने एजेंसियों को ई-केवाईसी करने कहा है। ई-केवाइसी की प्रक्रिया बायोमैट्रिक पद्धति से की जा रही है। ई-केवाइसी के दौरान जिसमें नाम से गैस कनेक्शन है उसे उपस्थित होना होगा। ई-केवाइसी के दौरान उपभोक्ताओं को गैस कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की फोटो कापी जमा करनी होगी। गिनती के उपभोक्ता ई-केवाईसी कराने एजेंसी पहुंच रहे हैं।

कुछ उपभोक्ता दूसरे राज्यों में करते हैं मजदूरी

कुछ उपभोक्ता लंबे समय से नियमित रिफलिंग भी नहीं करा रहे हैं। एजेंसी संचालकों ने बताया कि कुछ उपभोक्ता कमाने-खाने के लिए दूसरे राज्य गए हुए हैं। उनके परिवार के सदस्यों को सूचित किया जा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं का देहांत हुआ चुका है। जिन उपभोक्ताओं का देहांत हो गया है उनका गैस कनेक्शन बंद करने की कार्यवाही की जाएगी।

ई-केवाइसी जरूरी है

कंपनी के निर्देशानुसार एजेंसियों उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी की प्रक्रिया जारी है। ई-केवाईसी निश्शुल्क है। कंपनियों का कहना कि ई-केवाईसी करने के पीछे कालाबाजारी को रोकना है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर कनेक्शन बंद करने का निर्णय कंपनी ही लेगी।

- नरेंद्र डाकलिया, संचालक इंडेन गैस