
नईदुनिया न्यूज, राजनांदगांव। महंगाई के दौर में कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने राज्य सरकार से जनवरी 2026 से दो प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर सहित प्रदान करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा तत्काल लागू करने की मांग उठाई है।
फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों की जायज मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
इन मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगांव की बैठक भारत स्काउट जिला कार्यालय भवन में आयोजित की गई। स्टेट स्कूल के पास स्थित कार्यालय में हुई बैठक में जिले के 32 कर्मचारी-अधिकारी संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से त्वरित पहल करने की मांग रखी गई।
यह भी पढ़ें- रायपुर में पटवारी कार्यालय के ठीक सामने पाट दी सरकारी नहर, अवैध प्लॉटिंग का बड़ा खेल उजागर
बैठक में बैठक में फेडरेशन के संरक्षक डा.केएल टांडेकर, जिला संयोजक सतीश ब्यौहरे और जिला महासचिव पीआर झाड़े, संतोष चौहान, डीएल चौधरी, एनएल देवांगन, अरुण देवांगन, पुष्पेंद्र साहू, हरीश भाटिया, परदेसी राम साहू, रमेश साहू, संजय तिवारी, प्रशांत सुखदेवे, महेश साहू व अन्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- भिलाई में रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप से 4 करोड़ रुपये जब्त, तलाशी में खुला नोटों का गुप्त तहखाना