• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

राजनांदगांव में ऑनलाइन हाजिरी से 264 शिक्षक गायब, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, दो दिनों के अंदर मांगी गई जानकारी

बीएसके एप में ऑनलाइन हाजिरी के दौरान जिले के 264 शिक्षकों का रिकार्ड नहीं मिलने से शिक्षा विभाग में हलचल है।

By Vikram bajpeyeeEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 10:51:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 10:51:50 PM (IST)
राजनांदगांव में ऑनलाइन हाजिरी से 264 शिक्षक गायब, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, दो दिनों के अंदर मांगी गई जानकारी
ऑनलाइन हाजिरी से 264 शिक्षक गायब, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. ऑनलाइन हाजिरी से 264 शिक्षक गायब
  2. शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, जांच शुरू
  3. संचालनालय ने दो दिनों में मांगी जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। बीएसके एप में ऑनलाइन हाजिरी के दौरान जिले के 264 शिक्षकों का रिकार्ड नहीं मिलने से शिक्षा विभाग में हलचल है। विभाग ने इन शिक्षकों की तलाश शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी को ऐसे शिक्षकों की सूची भेजकर जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

दो दिनों के अंदर मांगी गई जानकारी

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के अनुसार, स्कूल शिक्षा संचालनालय ने संबंधित शिक्षकों की जानकारी दो दिन के भीतर मांगी है। इनमें ऐसे शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या जिनका निधन हो चुका है।


यह भी पढ़ें- Raipur: भारतीय रेलवे बोर्ड के आदेश को ठेंगा, अंतिम संस्कार की राशि में घोटाला, 7 हजार की जगह मिल रही 5 हजार रुपये

रिकॉर्ड का किया जाएगा सत्यापन

हालांकि, उनके रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाना बाकी है। स्कूलों में बीएसके एप से ऑनलाइन हाजिरी शुरू होने के बाद से तकनीकी दिक्कतों की शिकायतें भी मिल रही हैं।

कुछ स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी दर्ज नहीं हो पाने और 100 से 200 मीटर दूर होने पर भी उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी आने की बात सामने आई है। इससे शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टर को दी राहत, कहा- बिना विभागीय जांच के रोकीं वेतन वृद्धियां, निष्पक्ष नहीं हुई कार्रवाई