• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सास-ससुर और पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बहू, बोली- 20 लाख दहेज देने के बाद भी आधी रात मंजवाते हैं बर्तन

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से हर दिन प्रताड़ित किया गया। रात में दो बजे उठाकर सास बर्तन मंजवाती थी। हर बात पर उसे...और पढ़ें

By Prakash Kumar VermaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 26 Jul 2024 01:24:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jul 2024 01:25:32 PM (IST)
सास-ससुर और पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बहू, बोली- 20 लाख दहेज देने के बाद भी आधी रात मंजवाते हैं बर्तन
प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. पीड़िता के पिता ने शादी के पहले 20 लाख रुपये उनको दिए थे दहेज l
  2. मामला महिला प्रकोष्ठ में था, जहां समझौता नहीं होने पर थाने पहुंचीl
  3. महिला ने पति और सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। कोतवाली पुलिस ने जिले के रेत व सरकारी कार्यों के ठेकेदार वर्धमान नगर निवासी दुष्यंत दास और पत्नी अर्चना दास व बेटे दिग्विजय दास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। मामला महिला प्रकोष्ठ में था, जहां समझौता नहीं होने पर इनकी बहू दिशा साहू ने पति व सास-ससुर के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने पति व सास-ससुर तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। आरोपितों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता मोती तालाब बल्देव बाग निवासी दिशा साहू का वर्धमान नगर निवासी दिग्विजय दास के साथ 17 जनवरी 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पीड़िता ने बताया कि पति और सास-ससुर ने परिवार में रिवाज बताकर दिशा साहू के पिता से दहेज की मांग की थी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने 20 लाख रुपये उनको दिए थे।


वहीं शादी में डायमंड के दो नेकलेस, डायमंड के कंगन, सोने की नथ, डायमंड की कान का टॉप्‍स, ससुर दिग्विजय दास को डायमंड का रिंग व सोने का चैन, अर्चना दास को सोने का टॉटाप्स दिया गया था। शादी के बाद दिशा के पति और सास-ससुर ने दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित किया, जिससे वह परेशान थी।

दूसरी बार भी दी राशि

पीड़िता दिशा साहू ने पुलिस को बताया है कि प्रताड़ना की जानकारी देने के बाद उसके पिता ने दस लाख रुपये नगद और 25 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ससुर को दिया। बाद में फिर मांग करने पर चाचा के खाते से 20 लाख रुपये व पांच लाख रुपये और दिया। पीड़िता ने भी अपने खाते से तीन लाख रुपये और आठ लाख रुपये व दस लाख रुपये ससुर के बनाए फर्म में जमा कराया। लेकिन इसके बाद भी गाली-गलौज व मायके जाने के लिए मजबूर किया गया।

आधी रात को सास मंजवाती थी बर्तन

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से हर दिन प्रताड़ित किया गया। रात में दो बजे उठाकर सास बर्तन मंजवाती थी। हर बात पर उसे ताना देती थी। समाज में शादी होने पर अधिक दहेज मिलने की बात कहकर प्रताड़ित करती थी। शादी में दिए गहनों को गिरवी रखने के साथ पिता से रुपये मांगकर लाने की बात कहकर मारपीट करने का आरोप भी पीड़िता ने अपने पति व सास-ससुर पर लगाया है।