• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ में खौफनाक हिट एंड रन, मासूम को कुचलकर 120 की रफ्तार से भागा शराबी ड्राइवर, पुलिस जवानों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश; गिरफ्तार

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम गुंडरदेही में शुक्रवार सुबह करीब 10:50 बजे एक ट्रक ने 12 वर्षीय बालिका को कुचल दिया।

By MIthlesh DewanganEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 08:30:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 08:30:38 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में खौफनाक हिट एंड रन,  मासूम को कुचलकर 120 की रफ्तार से भागा शराबी ड्राइवर, पुलिस जवानों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश; गिरफ्तार
जवानों को कुचलने की भी कोशिश

HighLights

  1. 12 वर्षीय छात्रा को ट्रक से कुचलने के बाद चालक 55 किमी तक पुलिस को चकमा देता रहा
  2. मोहला और मानपुर में पुलिस की दो बैरिकेडिंग तोड़ी, जवानों को कुचलने की भी कोशिश
  3. ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम गुंडरदेही में शुक्रवार सुबह करीब 10:50 बजे एक ट्रक ने 12 वर्षीय बालिका को कुचल दिया। हादसे के बाद नशे में धुत चालक ट्रक लेकर फरार हो गया और स्टेट हाईवे पर कई स्थानों पर लोगों की जान जोखिम में डालते हुए भागता रहा।

पुलिस ने पूरे मामले को लेकर क्या कहा

पुलिस के अनुसार आरोपित चालक ने लगभग 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रक दौड़ाया। इस दौरान उसने मोहला और मानपुर में पुलिस की दो बैरिकेडिंग तोड़ दी और जवानों को भी कुचलने का प्रयास किया। करीब 55 किलोमीटर तक पुलिस की कई गाड़ियां उसका पीछा करती रहीं। आखिरकार कोरकोट्टी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी देवी सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के समय वह नशे की हालत में था। उसके खिलाफ अंबागढ़ चौकी थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।


पुलिस के मुताबिक कक्षा छठवीं की छात्रा पूनम (12) पिता राजेश हल्बा सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। रास्ते में उसने भीड़भाड़ वाले इलाकों से भी तेज रफ्तार में ट्रक निकाला, जिससे कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई।

बैरिकेड तोड़कर भागा चालक

अंबागढ़ चौकी पुलिस ने सबसे पहले ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका। इसके बाद मोहला और मानपुर में बैरिकेडिंग लगाई गई। आरोपित ने दोनों जगह बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस जवानों की जान भी खतरे में डाल दी। लंबे पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे कोरकोट्टी में गिरफ्तार कर लिया।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद गुंडरदेही गांव के ग्रामीणों ने बालिका का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर नाराजगी जताई। प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर शाम बालिका का अंतिम संस्कार किया गया।

अधिकारियों का क्या कहना

आरोपित चालक बालिका को कुचलने के बाद भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने जोखिम उठाकर उसे गिरफ्तार किया है। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए ट्रक की तलाशी ली गई, लेकिन उसमें कुछ बरामद नहीं हुआ। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

- यशपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में मानसून आया पर बरसा नहीं, 27 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश का अलर्ट