• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल हुआ राजनांदगांव, वित्त मंत्री चौेधरी ने की घोषणा

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत पीडीएस प्रणाली के तहत जनमानस की पीड़ा को समझकर संवेदनशीलतापूर्वक नमक, च...और पढ़ें

By MIthlesh DewanganEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 21 May 2026 09:26:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 09:31:20 PM (IST)
स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल हुआ राजनांदगांव, वित्त मंत्री चौेधरी ने की घोषणा
छत्‍तीसगढ़ के वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी।

HighLights

  1. चौधरी बोले- व्यापारी वर्ग शासन की औद्योगिक नीति का अच्छी तरह अध्ययन करें।
  2. इससे व्यापार के बेहतर अवसर मिलेंगे। नए नवाचार एवं विविधिता के क्षेत्र भी है।
  3. हाईड्रोजन एनर्जी, बायोफ्यूल, एआइ जैसे क्षेत्रों में व्यापार के अच्छे अवसर है।

नईदुनिया न्यूज, राजनांदगांव। स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव जिले को भी शामिल कर लिया गया है। गुरुवार को रेवाडीह चौक स्थित एक होटल में आयोजित चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिला स्तरीय व्यापारी महाअधिवेशन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसकी घोषणा की।

इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरी होने का स्वागत करते विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि एससीआर में जिले को शामिल करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जिले के व्यापारी और उद्यमी नए अवसरों की तलाश करते हुए उसका भरपूर लाभ लें।


रमन ने कहा कि यह आयोजन अद्भुत व ऐतिहासिक है। वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था को गति प्रदान की है। इससे विकास व परिवर्तन के लिए राह बनी है।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत पीडीएस प्रणाली के तहत जनमानस की पीड़ा को समझकर संवेदनशीलतापूर्वक नमक, चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरकर सामने आया है और उद्यमी साथियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

naidunia_image

चौधरी ने कहा कि व्यापारी वर्ग शासन की औद्योगिक नीति का अच्छी तरह अध्ययन करें। जिससे व्यापार के बेहतर अवसर मिलेंगे। नए नवाचार एवं विविधिता के क्षेत्र भी है।

हाईड्रोजन एनर्जी, बायोफ्यूल, एआइ जैसे क्षेत्रों में व्यापार के अच्छे अवसर है। उन्होंने कहा कि 200 करोड़ रुपये आद्योगिक अनुदान रूका हुआ था। इसके लिए 468 अतिरिक्त बजट लेकर पूर्ण किया गया।

राजनांदगांव जिला स्टेट रीजन कैपिटल से जुडऩे के बाद सफलता के नये आयाम प्राप्त करेगा। सभा को चेंबर के संरक्षक खूबचंद पारख, अध्यक्ष मलेश बैद, ज्ञानचंद बाफना और अरूण डुलानी ने भी संबोधित किया।

naidunia_image

छह उद्यमी व्यापारी-उद्यमी सम्मान से सम्मानित

इस अवसर पर नंदलाल राठी, टीकम दास साहू, हीना बेन रायचा, शेखर बोथरा, उन्नति पंजवानी, गुरबचन कौर सावलानी को व्यापारी-उद्यमी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी, कोमल सिंह राजपूत, जितेंद्र मुदलियार, संतोष अग्रवाल, एबिस ग्रुप से जोया आफरीन आलम, पद्मश्री फूलबासन यादव, दामोदर दास मूंदड़ा आदि भी उपस्थित थे।