छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में 'राहत और आफत':बारिश ने दिलाई तपिश से राहत जाने आगे कैसे रहने वाला मौसम
छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों (रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा) में मौसम का मिजाज इन दिनों लगभग एक जैसा ही बना हुआ है। तपती धूप और उमस के बीच अचानक होने व ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 15 May 2026 11:27:29 AM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 11:27:29 AM (IST)
शुक्रवार सुबह मौसम सुबह आसमान में घने बादलHighLights
- लेकिन बिजली संकट ने बढ़ाई परेशानी
- राजनंदगांव में एक घंटे की मूसलाधार
- कई शहरों में घंटों तक बिजली रही गुल
राजनंदगांव। शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब 7:30 बजे से 8:30 बजे तक हुई तेज और लगातार बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल थे, लेकिन एक घंटे की बारिश ने पूरे शहर का मौसम खुशनुमा बना दिया।
सुबह आसमान में घने बादल छाने लगे और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए, वहीं बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लगातार बढ़ते तापमान और उमस के कारण लोग काफी परेशान थे।
बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी मौसम को लेकर चर्चा होती रही।
दुर्ग भिलाई में सुबह से बारिश
मौसम बदलने के साथ ही दुर्ग भिलाई सहित जिले के कई क्षेत्रों में सुबह से बारिश हो रही है l गरज चमक के साथ हो रही वर्षा की रफ्तार कही धीमी तो कहीं मध्यम है l बादल बारिश के बीच शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली बंद है l
एक घंटे तक बिजली रही गुल
तेज बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। बारिश शुरू होने के कुछ ही देर बाद शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब एक घंटे तक बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। घरों में जरूरी काम प्रभावित हुए, वहीं दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा।
मौसम में आए इस बदलाव के बाद लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
शुक्रवार को मौसम का एक जैसा पैटर्न
भीषण गर्मी और 40 डिग्री से ऊपर चल रहे तापमान के बीच अचानक आए बादलों ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। हालांकि, यह 'प्री-मानसून' फुहार प्रशासन के लिए चेतावनी भी लेकर आई है। रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर जैसे शहरों में बारिश शुरू होते ही बिजली गुल होना और सड़कों पर पानी भरना अब एक साझा समस्या बन गई है।