• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में महिला ने पांच किलो की बच्ची को दिया जन्म, इससे पहले चार किलो 400 ग्राम वजन के बच्चे को दे चुकी है जन्म

राजनांदगांव के केशर नगर में नौ माह की गर्भावस्था के बाद पांच किलोग्राम वजन की स्वस्थ बच्ची ने जन्म लिया है।

By Vikram bajpeyeeEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 08:28:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 08:34:10 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में महिला ने पांच किलो की बच्ची को दिया जन्म, इससे पहले चार किलो 400 ग्राम वजन के बच्चे को दे चुकी है जन्म

HighLights

  1. डॉक्टरों के अनुसार, प्रसव के बाद मां और बच्ची दोनों स्वस्थ
  2. सामान्यतः नवजात का वजन ढाई से तीन किलोग्राम होता है
  3. चार दिन बाद ही डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी

नईदुनिया न्यूज, राजनांदगांव। शहर के केशर नगर स्थित डॉ. सुरभि मोहबे सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में नौ माह की गर्भावस्था के बाद पांच किलोग्राम वजन की स्वस्थ बच्ची ने जन्म लिया। वार्ड 29 निवासी उमंगी पटेल ने नौ अगस्त की सुबह 9:58 बजे बच्ची को जन्म दिया।

प्रसव के बाद मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी के बाद चार दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बच्ची का वजन पांच किलोग्राम दर्ज किया गया

उमंगी पटेल ने गर्भावस्था की शुरुआत से ही डॉ. सुरभि मोहबे की निगरानी में नियमित जांच और चिकित्सकीय सलाह का पालन किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान बिना किसी बड़ी परेशानी के प्रसव हुआ। बच्ची का वजन पांच किलोग्राम दर्ज किया गया।


जन्म के समय बेटे का वजन चार किलो 400 ग्राम था

उमंगी पटेल की पहली संतान बेटे के रूप में हुई थी, जिसका जन्म के समय वजन चार किलो 400 ग्राम था। इस बार भी गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच और चिकित्सकीय निगरानी रखी गई। प्रसूता ने बताया कि चिकित्सकीय मार्गदर्शन और लगातार मिले भरोसे से वह पूरे गर्भकाल में सहज रहीं।

सामान्यतः नवजात का वजन ढाई से तीन किलोग्राम के आसपास रहता है

डॉ. सुरभि मोहबे ने बताया कि सामान्यतः नवजात का वजन करीब ढाई से तीन किलोग्राम के आसपास रहता है। ऐसे में पांच किलोग्राम की स्वस्थ बच्ची का जन्म उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि मां और शिशु का स्वस्थ रहना सबसे महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें- कोरबा में पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष: पति से विवाद के बाद पत्नी ने पैर में मारा चाकू, पति की मौत