• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सुकमा

सुकमा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म, दो युवकों ने शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय किशोरी से की हैवानियत; गर्भवती होने पर खुला राज

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

By Animesh PaulEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 11:18:30 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 11:52:28 AM (IST)
सुकमा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म, दो युवकों ने शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय किशोरी से की हैवानियत; गर्भवती होने पर खुला राज
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग से अनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. पेट दर्द के बाद अस्पताल में खुला गर्भावस्था का राज
  2. पीड़ित परिवार की शिकायत पर गादीरास थाने में केस दर्ज
  3. पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सोशल मीडिया के दुरुपयोग और नाबालिग के शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। गादीरास थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी को प्रेम और विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता के दो माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय पीड़िता आठवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद अपने घर पर ही रह रही थी। करीब एक वर्ष पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती दो युवकों से हुई थी। इनमें से एक आरोपी जग्गावरम का रहने वाला मड़कम हिंगा उर्फ मड़कम अर्जुन है और दूसरा सुकमा निवासी राहुल सोड़ी उर्फ रूपेश सोड़ी है। दोनों पेशे से खेती-किसानी का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी पहले से एक-दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन दोनों ही अलग-अलग समय पर नाबालिग से नियमित बातचीत करते थे।


शादी का झांसा और शारीरिक शोषण

आरोप है कि दोनों युवकों ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झूठा आश्वासन देकर अलग-अलग समय पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। करीब ढाई महीने पहले जब पीड़िता के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ, तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में पता चला कि किशोरी करीब दो महीने की गर्भवती है। परिजनों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर पीड़िता ने दोनों युवकों की करतूतों की जानकारी दी।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

घटना की सच्चाई सामने आने के बाद परिजनों ने 3 जून को गादीरास थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की। केस दर्ज होने की भनक लगते ही दोनों आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।