• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

बिश्रामपुर SECL कॉलोनी में मां के बाहर जाते ही बेटे ने घर को फूंका, सब जलकर खाक, बोला- 'आग लगाई तो क्या हुआ'

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर स्थिति SECL वन-बी कॉलोनी में एक मानसिक रूप से विक्षुब्ध युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। घटना के वक्त उसकी मां बाहर गई हुई...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 10:40:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 10:40:04 PM (IST)
बिश्रामपुर SECL कॉलोनी में मां के बाहर जाते ही बेटे ने घर को फूंका, सब जलकर खाक, बोला- 'आग लगाई तो क्या हुआ'
आग से जला दीवान एवं कपड़े

HighLights

  1. बिश्रामपुर SECL कॉलोनी के सूने मकान में लगी भीषण आग।
  2. मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे ने ही घर को फूंका।
  3. टीवी, दीवान, कपड़े व मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह खाक।

नईदुनिया न्यूज़, बिश्रामपुर : नगर स्थित एसईसीएल की वन-बी कालोनी के आवास क्रमांक सात में बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से टीवी, दीवान, टेबल, कपड़े समेत घर में रखा अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान युवक घर में अकेला था, जबकि उसकी मां पिंकी कौर किसी काम से मध्यप्रदेश के बुढ़ार गई हुई थीं।

बताया गया कि आवास में दिवंगत कालरी कर्मचारी की पत्नी पिंकी कौर अपने पुत्र गोलू के साथ निवास करती हैं। गोलू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। बुधवार की देर शाम गोलू ने अचानक घर के अंदर आग लगा दी। घर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिश्रामपुर पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मोहल्लेवासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद घर के अंदर का सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त और जला हुआ मिला। टीवी, दीवान, टेबल, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान आग की चपेट में आने से नष्ट हो गए।

पुलिस के अनुसार, युवक ने घर में खड़ी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इतना ही नहीं, आवास के पीछे उसने अपने कपड़ों में भी आग लगा दी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ किए जाने पर युवक ने कहा कि उसने आग लगा दी तो क्या हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी कुछ देर तक भय का माहौल रहा। युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए परिजनों और पड़ोसियों से भी आवश्यक जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- उड़द के खेत में मधुमक्खियों का हमला, 4 साल की मासूम समेत 4 लोग गंभीर, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती