
नईदुनिया न्यूज, बिश्रामपुर। युवती का रास्ता रोककर विवाद करने और छेड़छाड़ करते हुए जबरन मांग में सिंदूर भरने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर बिश्रामपुर पुलिस ने कुमदा बस्ती निवासी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 एवं 126(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
20 अक्टूबर को हुई घटना
पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि कुमदा बस्ती निवासी एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान युवक ने 20 अक्टूबर की शाम उसके साथ विवाद करते हुए कथित रूप से छेड़छाड़ की।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 18 नवंबर को आक्रोश रैली, पटवारियों के समर्थन में उतरा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन
जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश
युवती का आरोप है कि इस दौरान युवक ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरने का भी प्रयास किया। घटना से परेशान युवती ने बिश्रामपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में काली साड़ी पहनकर आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, थाली और चम्मच बजाकर उठाएंगी मांग