• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा

सीयूईटी यूजी में 28 कोर्स की 1630 सीटें आज विद्यार्थियों को होंगी अलॉट

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) में विभिन्न अध्ययनशालाओं से संचालित स्नातक (यूजी) और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों की शनिवार को पहली आवंटन सूची जारी हो...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 11:43:36 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 11:46:46 AM (IST)
सीयूईटी यूजी में 28 कोर्स की 1630 सीटें आज विद्यार्थियों को होंगी अलॉट
विद्यार्थियों को सीटें होंगी अलॉट। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. 29 से 31 जुलाई के बीच दस्तावेज सत्यापन, भरनी होगी फीस
  2. विद्यार्थियों को अपने-अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल सकेगा
  3. 28 से 31 जुलाई के बीच रिपोर्टिंग करने के बाद विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) में विभिन्न अध्ययनशालाओं से संचालित स्नातक (यूजी) और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों की शनिवार को पहली आवंटन सूची जारी होगी। जहां विद्यार्थियों को अपने-अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल सकेगा। 28 से 31 जुलाई के बीच रिपोर्टिंग करने के बाद विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन होगा। फीस भरने के बाद ही एडमिशन कंफर्म माना जाएगा।

अगले चरण की काउंसिलिंग का इंतजार करना होगा

खास बात यह है कि पहले चरण की च्वॉइस फीलिंग में विद्यार्थियों को आईएमएस का नया पांच वर्षीय एमबीए पाठ्यक्रम का विकल्प नहीं दिया गया है। अब जिन्हें इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना है। उन्हें अगले चरण की काउंसिलिंग का इंतजार करना होगा।


18 से अधिक विभागों में संचालित 28 यूजी और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जा रहे हैं

सीयूईटी-यूजी काउंसिलिंग के माध्यम से विश्वविद्यालय के 18 से अधिक विभागों में संचालित 28 यूजी और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जा रहे हैं। इनमें बीए, बीकाम, बीबीए, बीए-एलएलबी, बीएसडब्ल्यू, बीसीए, बीफार्मा, एमटेक और एमबीए जैसे प्रमुख पाठ्यक्रम शामिल हैं।

1630 सीटों के लिए 4800 विद्यार्थियों ने आवेदन कर रखा है

1630 सीटों के लिए 4800 विद्यार्थियों ने आवेदन कर रखा है। इनमें 2926 ग्रुप-बी, 1319 ग्रुप-सी, 234 ग्रुप-डी, और 315 ग्रुप-ई में विद्यार्थी शामिल है। इन्हें विश्वविद्यालय ने 18 से 21 जुलाई के बीच च्वाइस फिलिंग का मौका दिया। अधिकांश छात्र-छात्राओं ने पांच वर्षीय पाठ्यक्रम एमबीए-एमटेक में दिलचस्पी दिखाई है। यहां तक कि बीफार्मा और बीएएलएलबी में भी विद्यार्थियों की प्राथमिकता रही है।

28 से 31 जुलाई के बीच विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग करना है

सीट आवंटन की पहली सूची शनिवार को आएगी। सीयूईटी समन्वयक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 28 से 31 जुलाई के बीच विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग करना है। वे कहते है कि आवंटन सूची जारी होते ही दूसरे चरण की काउंसिलिंग में पंजीयन शुरू होंगे।

DAVV CUET PG : 14 एमबीए पाठ्यक्रम की 700 सीटों के लिए 1800 विद्यार्थियों की बनेगी मेरिट