• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा

31 जुलाई तक चलेगा प्रवेश मेला, महाविद्यालयों में सिर्फ 20 प्रतिशत सीटें शेष

ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है, उनके लिए यह अंतिम मौका है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर के महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक...और पढ़ें

By Deepti MuleyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 01:01:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 01:01:40 PM (IST)
31 जुलाई तक चलेगा प्रवेश मेला, महाविद्यालयों में सिर्फ 20 प्रतिशत सीटें शेष
प्राचार्य प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि किसी प्रकार की तकनीकी या औपचारिक परेशानी से भी बचा जा सकेगा।

HighLights

  1. महाविद्यालयों में बनाई गई हेल्प डेस्क से मदद
  2. विद्यार्थियों के पास प्रवेश के लिए अंतिम मौका
  3. दस्तावेजों के साथ प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करें

नईदुनिया प्र्रतिनिधि, जबलपुर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश मेला अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।

लगभग 80 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुका

विद्यार्थियों के पास प्रवेश लेने का अंतिम अवसर 31 जुलाई तक है। विभाग के अनुसार अधिकांश शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में लगभग 80 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुका है, जबकि अब केवल 20 प्रतिशत सीटें ही रिक्त बची हैं।

उपलब्ध सीटों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

इस दौरान विद्यार्थी सीधे महाविद्यालय पहुंचकर उपलब्ध सीटों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं।

प्रवेश को लेकर उत्साह देखने को मिला है

महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं, जहां विद्यार्थियों को आनलाइन पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन और विषय चयन संबंधी सहायता दी जा रही है। इस वर्ष विद्यार्थियों में प्रवेश को लेकर उत्साह देखने को मिला है।

अन्य पाठ्यक्रमों में सीमित सीटें उपलब्ध हैं

बीए, बीकाम, बीएससी, बीबीए, बीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की अधिकांश सीटें भर चुकी हैं। कुछ विषयों में सीटें पूरी तरह भर गई हैं, जबकि अन्य पाठ्यक्रमों में सीमित सीटें उपलब्ध हैं।

शासकीय सुविधाओं की भी जानकारी

इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। प्रवेश मेले के दौरान छात्र-छात्राओं को विषय चयन, करियर विकल्प, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा विभिन्न शासकीय सुविधाओं की भी जानकारी दी जा रही है।


अंतिम तिथि के बाद प्रवेश के अवसर सीमित हो सकते हैं

महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्रवेश के अवसर सीमित हो सकते हैं, इसलिए पात्र विद्यार्थी समय रहते अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।

प्राचार्य प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रवेश प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाया गया है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा समय पर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सके।

अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते प्रवेश ले लें

मोनिका शर्मा (बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा) ने कहा कि प्रवेश मेले की वजह से प्रवेश प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। कालेज में ही सभी जानकारी और सहायता मिल गई, जिससे बिना किसी परेशानी के मेरा प्रवेश हो गया। विद्यार्थियों से कहूंगी कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते प्रवेश ले लें।

31 जुलाई से पहले अपना एडमिशन जरूर करा लें

बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी तिवारी ने कहा कि कालेज की हेल्प डेस्क पर शिक्षकों ने विषय चयन से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक हर कदम पर मार्गदर्शन दिया। अब बहुत कम सीटें बची हैं, इसलिए जो विद्यार्थी अभी तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वे 31 जुलाई से पहले अपना एडमिशन जरूर करा लें।

विद्यार्थियों के लिए सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध

प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस शासकीय महाकोशल महाविद्यालय के प्रवेश मेला संयोजक प्रो.अरुण शुक्ल ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को सुगम और सरल बनाने के लिए महाविद्यालय परिसर में प्रतिदिन प्रवेश मेला आयोजित किया जा रहा है।

प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक प्रवेश मेला

प्रवेश मेला प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक संचालित हो रहा है, जहां विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं

स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी महाविद्यालय पहुंचकर उसी दिन पंजीयन, च्वाइस फिलिंग तथा सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

समय रहते महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें

सीट आवंटित होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर महाविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

पसंद के विषयों मे प्रवेश प्राप्त करने में सुविधा होगी

इससे उन्हें अपनी पसंद के विषयों मे प्रवेश प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा किसी प्रकार की तकनीकी या औपचारिक परेशानी से भी बचा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- MP High Court ने कहा कि भरण-पोषण तय करने से पहले पति-पत्नी की आय का पूरा आकलन जरूरी