बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी, पुष्पांजलि और सबरीन बनीं स्टेट टॉपर, 98.40% अंकों के साथ गाड़ा सफलता का झंडा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष प्रदेश की बेटियों ने सफलता का परचम लहराते हुए ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 02:56:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 03:06:28 PM (IST)
बिहार के कक्षा दसवीं का रिजल्ट हुआ जारीHighLights
- बिहार के कक्षा दसवीं का रिजल्ट हुआ जारी
- पुष्पांजलि और सबरीन बनीं स्टेट टॉपर
- दोनों ने संयुक्त रूप से 98.40% नंबर हासिल किए
एजुकेशन डेस्क। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष प्रदेश की बेटियों ने सफलता का परचम लहराते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के उच्च माध्यमिक विद्यालय की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 अंक (98.40%) प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।
टॉपर्स के लिए पुरस्कारों की घोषणा
राज्य सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। हर साल की तरह, 03 दिसंबर को 'मेधा दिवस' के अवसर पर टॉपर्स को पुरस्कृत किया जाएगा, जहां प्रथम स्थान हासिल वाले छात्र को 2 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दी जाएगी।
वहीं द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 1.5 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दी जाएगी। इसके अलावा तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 1 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- इंदौर में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी डिग्री वाले 74 शिक्षकों पर लोकायुक्त का शिकंजा, 24 का रोका वेतन
Bihar Board 10th Result 2026 Date: ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट boardonline.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को 'Bihar Board 10th Result 2026' पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।