
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। विद्यार्थियों की धड़कनें तेज हो गईं और हर कोई अपने परिणाम जानने को उत्सुक नजर आया। मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर अच्छे अंक देखते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। किसी ने खुशी में मिठाई बांटी तो कोई अपने माता-पिता और शिक्षकों के गले लग गया।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को अपनी कामयाबी का सबसे बड़ा आधार बताया। कई छात्रों ने भविष्य में डाॅक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना साझा किया।
अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की मेहनत और अनुशासन का ही यह परिणाम है। परीक्षा परिणाम ने न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि उनके सुनहरे भविष्य की नई उम्मीदें भी जगाई हैं।
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षको और अभिभावकों को दिया। साथ ही कहा की परीक्षा के समय टेंशन फ्री रहने के लिए गेम्स खेले साथ ही प्रतिदिन प्रैक्टिस करके राइटिंग स्पीड बढ़ाई।
हमेशा से ही सेल्फ स्टडी को प्राथमिकता दी। टाइम मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया। नियमित रुप से स्कूल जाती थी। स्कूल में जो भी पढ़ाया जाता था, उसका घर पर प्रतिदिन रिवीजन करती थी। अपने नोट्स स्वयं बनाएं और उन्हीं नोट्स से स्टडी की। मुझे किताबों पढ़ने का बहुत शौक है। साथ ही पेटिंग भी करती हूं। पढ़ाई के साथ अपनी हाबी को भी टाइम दिया। केंद्रीय विद्यालय जीसीएफ-1 की छात्रा हूं। मेरा लक्ष्य सीए बनने का है। मैने पढ़ाई के समय इंटरनेट मीडिया से दूरी बनाई थी। पापा कपिल मुनि साहू एडवोकेट व मां रितु साहू गृहिणी है।
आकर्ष श्रीवास्तव मानविकी समूह (ह्यूमिनिटीज) संकाय 96.4 प्रतिशत
बचपन से ही एडवोकेट मिलने का सपना था, जिसके लिए प्रयासरत रहा। 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए बहुत मेहनत की थी। मेहनत रंग लाई, और सफलता हासिल की। सेल्फ स्टडी की, जिस भी विषय में डाउट होता था, तुरंत ही शिक्षकों से मार्गदर्शन लेता था। मुझे लगत है सफलता के लिए मेहनत व ईमानदार जरुरी है। पिता डा विवेक श्रीवास्तव इग्नू में डिप्टी डायरेक्टर व मां का नाम अंजली है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को देना चाहता हूं। साथ ही क्लैट में भी सफला हासिल की है।
शशांक कुमार 94 प्रतिशत
राघवेंद्र उपाध्याय 91.6 प्रतिशत
श्रमोदय आवासीय विद्यालय ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर गौरव हासिल किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 90.43 प्रतिशत रहा। विद्यालय के विभिन्न संकायों में विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। कला संकाय में 31 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा सभी 31 विद्यार्थी सफल रहे।
काॅमर्स संकाय में भी 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी 22 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। मैथ्स संकाय में कुल 28 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 19 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 9 विद्यार्थियों को पूरक प्राप्त हुई। वहीं बायो संकाय में 34 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 32 विद्यार्थी सफल रहे और 2 विद्यार्थियों को पूरक प्राप्त हुई।
विद्यालय से कुल 115 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 104 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के परीक्षा परिणाम से सयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर अरुण कुमार ईंगले एवं जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने सभी को शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026: देशभर में पास प्रतिशत गिरा, भोपाल औसत के 'मार्क' को छूने में रहा नाकाम, रायपुर-लखनऊ से पिछड़ा