• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा

एमबीए तीसरे सेमेस्टर की विशेष परीक्षा, 6 अगस्त से होंगे पेपर, अगले सप्ताह से जारी होंगे एडमिट कार्ड

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने उन एमबीए विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है, जो खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण नियमित परीक्षा नहीं दे पा...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 11:22:24 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 11:22:24 AM (IST)
एमबीए तीसरे सेमेस्टर की विशेष परीक्षा, 6 अगस्त से होंगे पेपर, अगले सप्ताह से जारी होंगे एडमिट कार्ड
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. डीएवीवी ने उन एमबीए विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है, जो खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण नियमित परीक्षा नहीं दे पाए थे
  2. विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए तीसरे सेमेस्टर की विशेष परीक्षा करवाने का निर्णय लिया है
  3. यह परीक्षा 6 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने उन एमबीए विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है, जो खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण नियमित परीक्षा नहीं दे पाए थे। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए तीसरे सेमेस्टर की विशेष परीक्षा करवाने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा 6 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए अगले सप्ताह से विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

एमबीए के कई छात्र-छात्राएं तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने गए थे। वहीं कुछ विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट होने के कारण वे नौकरी से जुड़ी चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण में व्यस्त रहे, जिससे वे कुछ विषयों की परीक्षा नहीं दे सके। परीक्षा में अनुपस्थित रहने के कारण इन विद्यार्थियों को तीसरे सेमेस्टर में एटीकेटी का सामना करना पड़ा।


हाल ही में प्रभावित विद्यार्थियों ने कुलगुरु डा राकेश सिंघई से मिले। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने पहले, दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली हैं, लेकिन विशेष परिस्थितियों के कारण तीसरे सेमेस्टर की कुछ परीक्षाएं नहीं दे पाए थे। इसके चलते उनकी शैक्षणिक प्रगति प्रभावित हो रही थी।

सामान्य तौर पर विश्वविद्यालय में तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर-जनवरी में होती है, लेकिन नियमों के तहत विशेष परिस्थितियों में अलग से परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान भी है। इसी आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष परीक्षा कराने का फैसला लिया, जिसमें एमबीए मार्केटिंग मैनेजमेंट, फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन, ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) और फुल टाइम एमबीए पाठ्यक्रम शामिल है।

करीब 1500 से 2000 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक डा अशेष तिवारी ने बताया कि खेल गतिविधियों के कारण से कई विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाए थे। विद्यार्थियों के हित को देखते हुए विशेष परीक्षा रखी है।

कक्षाएं नहीं लेने के बावजूद परीक्षा के लिए बना रहे दवाब, एमएड के विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगाए आरोप