'हमारे शिक्षक एप' में तकनीकी खराबी से ग्वालियर में मचा हड़कंप, शाम 7 बजे तक स्कूलों में फंसे रहे शिक्षक
Gwalior Teacher E Attendance: बाद में एप पर मैसेज दिया गया कि 13 अगस्त को स्कूल से लॉग आउट करने की अनिवार्यता को खत्म किया जाता है और शिक्षक कहीं से भ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 08:55:53 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 08:57:19 AM (IST)
धुआं गांव स्कूल में जीपीएस मैपिंग आन कर शिक्षकों ने डाले फोटो । सौजन्य शिक्षकHighLights
- लॉग आउट न होने से शाम तक अटके शिक्षक
- शिक्षकों ने जताया विरोध, बताया 'डिजिटल अरेस्ट'
- डीपीआई का आदेश- एक दिन के लिए अनिवार्यता खत्म
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शिक्षकों की ई-अटेंडेंस लगाने वाले हमारे शिक्षक एप में गुरुवार को तकनीकी दिक्कत आ गई। इस वजह से शिक्षकों ने सुबह स्कूल पहुंचने पर लाग इन तो किया, लेकिन छुट्टी के समय वे लाग आउट नहीं कर पाए। ऐसे में काफी देर तक वे स्कूल में बने रहे। हालांकि बाद में एप पर मैसेज आया कि शिक्षक कहीं से भी आज लाग आउट कर सकते हैं। इसके बाद शिक्षक स्कूल से घर जा पाए।
समस्या जैसे ही आई वैसे ही मच गया हंगामा
शिक्षक सुबह स्कूल पहुंचे और एप पर ई-अटेंडेंस लगाने के लिए लॉग इन किया। लेकिन शाम को 4 बजे के बाद जब वे छुट्टी पर जाने लगे तो वे एप से लॉग आउट नहीं कर पाए। ऐसा एक स्कूल में नहीं, बल्कि पूरे जिले के स्कूलों में हुआ। लॉग आउट न कर पाने की समस्या जैसे ही इंटरनेट के विभिन्नि प्लेटफार्म पर आई, वैसे ही हंगामा मच गया। बाद में एप पर मैसेज दिया गया कि 13 अगस्त को स्कूल से लॉग आउट करने की अनिवार्यता को खत्म किया जाता है और शिक्षक कहीं से भी लॉग आउट कर सकते हैं। इसके बाद ही शिक्षक स्कूलों से घर के लिए रवाना हुए। हालांकि यह अनिवार्यता खत्म करने का मैसेज शाम सात बजे के बाद आया। ऐसे में कई शिक्षक स्कूलों में सात बजे तक फंसे रहे।
कई शिक्षकों ने यह किया
जब शिक्षक पांच बजे तक लॉग आउट नहीं कर पाए तो उन्होंने अपने जीपीएस मैपिंग आन कर मोबाइल से फोटो खींचे और अपने अपने अधिकारियों को डालने लगे। शिक्षकों ने इसे सरकार द्वारा स्कूल में ही डिजिटल अरेस्ट करना बताया।
पिछले तीन दिन से बदला जा रहा है लॉग इन लाग आउट का समय
एप पर पिछले तीन दिन से लाग इन और लॉग आउट का समय बदला जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज भी एप में कुछ बदलाव किया जा रहा था। ऐसे में शाम को लॉग इन करने वाले शिक्षक लाग आउट ही नहीं कर पाए।