• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

इंडियन एयरफोर्स में करियर का मौका: ग्रुप 'Y' मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए निकली भर्ती, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने वाले छात्रों का 12वीं (PCB) में न्यूनतम 50% अंक जरूरी है। इसके अलावा डिप्लोमा, बीफार्मा और बीएससी फार्मेसी पास अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते ह...और पढ़ें

By Mahesh GuptaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 03:23:20 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 03:23:47 PM (IST)
इंडियन एयरफोर्स में करियर का मौका: ग्रुप 'Y' मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए निकली भर्ती, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
एआई से बना चित्र।

HighLights

  1. महत्वपूर्ण तारीखें और परीक्षा
  2. शैक्षणिक योग्यता 12वीं होना जरूरी
  3. आयु सीमा का निर्धारण

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भारतीय वायुसेना ज्वॉइन करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। अग्निवीर वायु भर्ती के साथ एक और नई भर्ती का ऐलान किया गया है। इंडियन एयरफोर्स ने ग्रुप वाई नान टेक्निकल मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए एयरमैन इनटेक भर्ती भी निकाल दी है। एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर इससे जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं।

26 तक आवेदन करने का मौका

एयरफोर्स की इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 26 जुलाई तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। फार्म भरने वाले कैंडिडेट्स को ही लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। जो 22 व 23 सितंबर को वायुसेना की तरफ से आयोजित की जाएगी। वहीं आवेदन से पहले शैक्षिक योग्यता, उम्र, हाइट संबंधित योग्यताएं जरूर चेक कर लें।


योग्यता

  • मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड- मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलाजी और इंग्लिश सब्जेक्ट के साथ न्यूनकम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। इंग्लिश सब्जेक्ट में अलग से 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। या दो साल का वोकेशन कोर्स इन्ही को विषयों के साथ किया है, तो भी अप्लाई कर सकते हैं। मार्क्स का क्राइटेरिया भी 50 प्रतिशत वाला मान्य होगा।
  • मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड- डिप्लोमा/बीफार्मा/बीएससी फार्मेसी अभ्यर्थी ने इंटरमीडिएट/12वीं/समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और इंग्लिश विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स लाकर पास की हो। अकेले इंग्लिश में भी 50 परसेंट मार्क्स होने जरूरी है। इसके साथ डिप्लोमा/बीफार्मा/बीएससी फार्मेसी 50 प्रतिशत के साथ पूरी की हो और स्टेट फार्मेसी काउंसिल या फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया से मान्य रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

  • एज लिमिट- इंटर कैटेगिरी में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 1 जुलाई 2006 से जुलाई 2010 तक होनी चाहिए। वहीं डिप्लोमा/बीफार्मा और बीएससी फार्मेसी के लिए 1 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2006 के तक के जन्मे अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे। ध्यान रखें कि शुरुआत और अंतिम दोनों तारीखें भी काउंट की जाएगी।