CBSE 12th Result 2026 OUT: सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें नतीजे
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेट्स रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 13 May 2026 01:40:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 03:48:02 PM (IST)
सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी (AI जनरेटेड इमेज)HighLights
- सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी
- छात्र कई पोर्टल्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
- UMANG और SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
एजुकेशन डेस्क। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। स्टूडेट्स रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट के साथ ही डिजीलॉकर एवं उमंग वेबसाइट एवं एप से भी चेक किया जा सकेगा।
इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आधिकारिक पोर्टल्स पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
- CBSE Official Website: https://www.cbse.gov.in
- CBSE Results Portal: https://results.cbse.nic.in
- CBSE Results: https://cbseresults.nic.in
ऐसे चेक कर सकेंगे CBSE Class 12 Result 2026
वेबसाइट के जरिए
- आधिकारिक CBSE रिजल्ट वेबसाइट खोलें।
- Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- Submit पर क्लिक करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने के स्टेप्स
- https://www.digilocker.gov.in पर लॉगिन करें।
- Aadhaar-linked या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से साइन इन करें।
- Education सेक्शन में जाएं।
- Central Board of Secondary Education चुनें।
- Class XII Marksheet पर क्लिक करें।
- प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, पांच नामचीन स्कूलों पर कड़ा एक्शन
UMANG और SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्र https://web.umang.gov.in और SMS सेवाओं के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
पास होने के लिए सभी विषयों में 33 फीसदी अंक प्राप्त करना होगा अनिवार्य
सीबीएसई (CBSE) बोर्ड परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को कुछ अनिवार्य नियमों का पालन करना होगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी (33%) अंक प्राप्त करना आवश्यक है। ध्यान देने वाली बात यह है कि छात्र को प्रैक्टिकल और थ्योरी (लिखित परीक्षा) दोनों में अलग-अलग 33% अंक हासिल करने होंगे। केवल कुल मिलाकर 33% अंक होना पर्याप्त नहीं माना जाएगा।
यदि कोई छात्र दुर्भाग्यवश बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। सीबीएसई ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान करता है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र उसी वर्ष अपनी परीक्षा पास कर सकते हैं और अपना शैक्षणिक वर्ष (Year) खराब होने से बचा सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म मुख्य परीक्षा का परिणाम (Result) घोषित होने के बाद उपलब्ध होंगे।