• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

सीबीएसई ने तीसरी से 12वीं क्लास तक लागू किया एआई और कंप्यूटेशनल थिंकिंग का नया सिलेबस

कक्षा तीसरी से पांचवीं तक एआई को कोई अलग विषय नहीं बनाया गया है, बल्कि इसे गणित व आसपास की दुनिया जैसे विषयों संग जोड़ा गया है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 02:16:54 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 02:26:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सीबीएसई ने तीसरी  से 12वीं क्लास तक लागू किया एआई और कंप्यूटेशनल थिंकिंग का नया सिलेबस
सीबीएसई स्कूलोें में विद्यार्थियों सिखाया जाएगा एआई के उपयोग का तरीका।

HighLights

  1. योजना को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा
  2. गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में भी शामिल किया जाएगा
  3. एआई से बनने वाली गलत जानकारी की पहचान करना भी सिखाया जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने चालू शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्कूली शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा और दूरगामी कदम उठाते हुए कक्षा तीसरी से आठवीं तक कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया पाठ्यक्रम लागू कर दिया है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 20 घंटे का विशेष माड्यूल भी तैयार किया गया है।

इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई, आइआइटी जोधपुर और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के विशेषज्ञों ने मिलकर तैयार किया है। इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही कोडिंग, डेटा साइंस व आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ना है।


खेल और पहेलियों के जरिए सीखेंगे छात्र

कक्षा तीसरी से पांचवीं तक एआई को कोई अलग विषय नहीं बनाया गया है, बल्कि इसे गणित व आसपास की दुनिया जैसे विषयों संग जोड़ा गया है। बच्चों को खेल, पहेलियों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह शिक्षा दी जाएगी, जिसके लिए साल भर में लगभग पचास घंटे तय किए गए हैं। वहीं कंप्यूटेशनल थिंकिंग का अर्थ किसी बड़े सवाल या समस्या को छोटे-छोटे चरणों में बांटकर हल करने की कला से है, जैसे गणित के सवालों को सरल चरणों में हल करना।

विद्यार्थी सीखेंगे एआई की परख और फेक न्यूज की पहचान

इस पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को तीन प्रमुख बातें सिखाई जाएंगी। पहली, गणित के सवालों को छोटे चरणों में हल करने का अभ्यास, दूसरी, एआइ की कार्यप्रणाली, डेटा का उपयोग और उसका दैनिक जीवन में इस्तेमाल, और तीसरी, एआई से बनने वाली गलत जानकारी या भ्रामक खबरों की पहचान करना।

शिक्षकों की ट्रेनिंग और अन्य नए विषय

इस पूरी योजना को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। एआई के कांसेप्ट को गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं जैसे विषयों में भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, इस सत्र से सीबीएसई ने कौशल बोध (कक्षा 6-8), कौशल विकास (कक्षा 9), डेटा साइंस और डिजाइन थिंकिंग (कक्षा 10-12) तथा सूचना प्रौद्योगिकी जैसे व्यावसायिक और कौशल आधारित विषय भी शुरू किए हैं।

यह भी पढ़ें- सीबीएसई साइंस चैलेंज, कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ाने का मौका

स्कूल स्तर पर होगा मूल्यांकन

कक्षा नौवीं से बारहवीं के लिए बनाए गए बीस घंटे के इस माड्यूल की कोई अलग या बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। इसका मूल्यांकन पूरी तरह से विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा। कक्षा नौवीं के छात्रों के लिए यह माड्यूल अनिवार्य किया गया है, जबकि इंटरनेट या कंप्यूटर की कमी वाले दूरदराज के स्कूलों में शिक्षक इसे अनप्लग मोड यानी कागज और समूह चर्चा के माध्यम से भी पढ़ा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CBSE का बड़ा फैसला... सत्र 2027-28 से 10वीं बोर्ड में होंगे पांच अनिवार्य विषय, मिलेंगे नए विकल्प

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।