CGPSC Prelims Result 2025: प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए 3921 कैंडिडेट्स का चयन
सीजीपीएससी ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम जारी किया है। कुल 3,921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। आयोग ने बताया ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 26 Mar 2026 02:02:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Mar 2026 02:02:51 PM (IST)
सीजीपीएससी ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कियाHighLights
- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने घोषित किया रिजल्ट
- CGPSC ने जारी की प्री-2025 की चयन सूची
- विभिन्न 20 सेवाओं के लिए कुल 265 पद विज्ञापित किए गए
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सीजीपीएससी ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम जारी किया है। कुल 3,921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। यह परीक्षा 22 फरवरी को हुई थी। आयोग ने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत विभिन्न 20 सेवाओं के लिए कुल 265 पद विज्ञापित किए गए हैं।
नियमानुसार मुख्य परीक्षा के लिए पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, यानी 3,975 अभ्यर्थियों का चयन अपेक्षित था, लेकिन वर्गवार और उपवर्गवार पात्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 3,921 अभ्यर्थियों को ही सूची में शामिल किया गया है। मुख्य परीक्षा इसी वर्ष 16, 17, 18 और 19 मई को होगी।
चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग द्वारा जल्द जारी किए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के साथ अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक, नाम, जन्मतिथि और वर्गवार कट-आफ अंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- MP Board 5th 8th Result 2026: 5वीं और 8वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित, प्रदेश में नरसिंहपुर ने किया टॉप
265 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही
राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत कुल 265 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। आयोग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी करेगा।