
आकाश शर्मा, एजुकेशन डेस्क, नईदुनिया। अगर आप MP TET 2026, CTET या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज की यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी (TET 2026 Exam EVS Questions) हो सकती है। पर्यावरण अध्ययन (EVS) में कई बार ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं जो सीधे याद नहीं आते, बल्कि तारीख, उद्देश्य और महत्व को घुमाकर परीक्षा में शामिल किया जाता है। महत्वपूर्ण दिवसों से जुड़े प्रश्न TET परीक्षाओं में हर साल देखने को मिलते हैं। इसलिए आज हम आपको पर्यावरण और पारिस्थितिकी से जुड़े उन खास दिवसों की जानकारी देंगे, जो परीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं।

पर्यावरण अध्ययन के अंतर्गत प्राकृतिक संसाधन, जैव विविधता, वन, जल, प्रदूषण और संरक्षण जैसे विषय शामिल होते हैं। इन्हीं विषयों से जुड़े कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं। परीक्षाओं में पूछा जा सकता है कि कौन सा दिवस किस तारीख को मनाया जाता है या उसका संबंध किस विषय से है।
प्रश्न 1: विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 02 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 2: विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) की तारीख क्या है?
उत्तर: 03 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 3: विश्व वानिकी दिवस (World Forestry Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 4: विश्व जल दिवस (World Water Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 5: विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) किस तारीख को मनाया जाता है?
उत्तर: 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 6: पृथ्वी दिवस (Earth Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 7: अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (International Biodiversity Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 8: विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) की तारीख क्या है?
उत्तर: 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 9: विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: वर्ल्ड टॉयलेट डे हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है।
प्रश्न 10: विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें- MP TET 2026: क्या आप जानते हैं EVS के इन 10 सवालों के सही जवाब? एग्जाम में बार-बार पूछे जाते हैं ये प्रश्न
प्रश्न 11: अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 12: विश्व शेर दिवस (World Lion Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 13: विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 14: विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस (World Ozone Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 16 सितंबर को विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 15: विश्व राइनो (गेंडा) दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 22 सितंबर को विश्व राइनो दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 16: वन्यजीव सप्ताह कब मनाया जाता है?
उत्तर: 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है।
प्रश्न 17: विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 05 अक्टूबर को विश्व पर्यावास दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 18: विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 19: राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 02 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 20: विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 05 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 21: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
परीक्षा के लिए याद रखने वाली खास बातें
MP TET, CTET और अन्य राज्य TET परीक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन से जुड़े प्रश्नों में तारीख और दिवस का मिलान, दिवस का उद्देश्य और उससे जुड़े विषय पूछे जाते हैं। इसलिए केवल नाम याद करने के बजाय यह भी समझें कि कौन सा दिवस किस संरक्षण अभियान से जुड़ा है।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऐसी छोटी-छोटी जानकारियां अंक बढ़ाने में मदद करती हैं। पर्यावरण अध्ययन में बेहतर स्कोर के लिए महत्वपूर्ण दिवसों की यह सूची जरूर याद करें।
MP TET 2026 और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्न, अपडेट और परीक्षा उपयोगी सामग्री के लिए नईदुनिया डिजिटल प्लेटफॉर्म को पढ़ते रहें। आपकी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए हम लगातार ऐसी ही उपयोगी सीरीज लेकर आते रहेंगे।
इस सीरीज को लेकर आपके सुझाव, प्रतिक्रिया या किसी अन्य विषय से जुड़े सवाल हों तो आप हमें akash.sharma@jagrannewmedia.com पर लिख सकते हैं। आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।