• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

एमपी में शिक्षकों के लिए निकलेगी बंपर भर्ती, जल्द जारी होगा 20,000 पदों का ऑफिशियल नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के स्कूली शिक्षा ढांचे को मजबूत करने और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 03:01:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 03:01:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में शिक्षकों के लिए निकलेगी बंपर भर्ती, जल्द जारी होगा 20,000 पदों का ऑफिशियल नोटिफिकेशन
शिक्षकों के लिए निकलेगी बंपर भर्ती।

HighLights

  1. 400 करोड़ से 38 हजार करोड़ पहुंचा बजट
  2. शिक्षा के क्षेत्र में एमपी सरकार का बड़ा कदम
  3. प्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों का होगा विस्तार

एजुकेशन डेस्क। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के स्कूली शिक्षा ढांचे को मजबूत करने और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में 20,000 से अधिक पदों पर नई भर्तियों की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश भर में 200 नए सांदीपनि विद्यालय और जनजातीय अंचलों में 200 नए स्कूल खोलने का भी फैसला लिया गया है।

एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा बजट में आए ऐतिहासिक बदलाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से पहले प्रदेश का स्कूल शिक्षा बजट महज 400 करोड़ रुपये हुआ करता था, जो अब अभूतपूर्व बढ़ोतरी के साथ करीब 38,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।


जल्द शुरू होगी 20 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में 20,000 से अधिक खाली पदों को भरने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इन पदों के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की तिथियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए जारी कर दी जाएगी। इस फैसले से प्रदेश के हजारों बेरोजगार अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- झाबुआ के उकाला फलिया में 700 की आबादी पर स्कूल नहीं, मवेशी चराने को मजबूर बचपन

शिक्षा विस्तार: 200 नए सांदीपनि और 200 जनजातीय स्कूल

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दायरा बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना का निर्णय लिया है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के अंदर 369 सांदीपनि स्कूल पहले से संचालित हो रहे हैं, नई घोषणा के बाद इनकी संख्या में भारी इजाफा होगा।

इसके अतिरिक्त, दूरदराज के आदिवासी इलाकों में शिक्षा की पहुंच आसान बनाने के उद्देश्य से 200 नए स्कूल खोलने को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने छात्रों के प्रोत्साहन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में पहले जहां केवल 500 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़ाकर 1,45,000 विद्यार्थियों तक पहुंच गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।