• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

MP SI Admit Card 2026: एक दिन बाद एसआई और सूबेदार की परीक्षा,वेबसाइट से डाउनलोड नहीं हो रहे हैं प्रवेश पत्र

MP Police Bharti Admit Card 2026: पुलिस वाहन चालक परीक्षा के लिए 29 अक्टूबर तक अंतिम तिथि है, लेकिन अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। प्रदेश में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए ईएसबी के माध्यम से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।

By Anjali raiEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 26 Oct 2026 07:34:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 26 Oct 2026 07:45:32 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP SI Admit Card 2026: एक दिन बाद एसआई और सूबेदार की परीक्षा,वेबसाइट से डाउनलोड नहीं हो रहे हैं प्रवेश पत्र
एसआई और सूबेदार की परीक्षा।

HighLights

  1. ईएसबी की वेबसाइट पांच दिन से ठप,अभ्यर्थी हो रहे हैं परेशान।
  2. अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
  3. आरक्षक चालक की परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई जाए।

MP Subedar Admit Card: नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। कर्मचारी चयन मंडल(ईएसबी)की ओर से सब इंस्पेक्टर(एसआइ) और सूबेदार के पदों पर भर्ती के लिए 28 अक्टूबर से परीक्षा आयोजित की जानी है, लेकिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाए हैं। मंडल की वेबसाइट पर 24 अक्टूबर से प्रवेश पत्र को मंडल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है,लेकिन वेबसाइट ठप होने से प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं।

इस कारण अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसी तरह पुलिस वाहन चालक परीक्षा के लिए 29 अक्टूबर तक अंतिम तिथि है, लेकिन अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। प्रदेश में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए ईएसबी के माध्यम से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।


MPESB SI Exam 2026: परीक्षा केंद्र की भी जानकारी नहीं मिल रही

एसआई और सूबेदार के पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के माध्यम से ही परीक्षा केंद्र और निर्धारित समय की जानकारी मिलती है। कई अभ्यर्थी दूसरे जिलों और दूरस्थ क्षेत्रों से परीक्षा देने पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें यात्रा, ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पहले से योजना बनानी होती है। प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण वे यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें किस शहर में और कितने बजे परीक्षा देने पहुंचना है।

MP Police SI Hall Ticket: वेबसाइट की समस्या से बढ़ी चिंता

अभ्यर्थियों का कहना है कि करीब पांच दिन से ईएसबी की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का प्रयास करने पर परेशानी आ रही है। परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में अभ्यर्थी जल्द प्रवेश पत्र जारी करने और वेबसाइट की तकनीकी समस्या दूर करने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें परीक्षा से पहले आवश्यक जानकारी मिल सके और अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा आरक्षक चालक की परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई जाए।

18 से 21 अक्टूबर तक तकनीकी अपडेशन के लिए वेबसाइट बंद था, लेकिन अब सुचारू रूप से चल रहा है।अगर फिर भी परेशानी हो रही है तो तकनीकी विशेषज्ञ को सूचित किया गया है।

-विशाल जोशी, जनसंपर्क अधिकारी, ईएसबी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।