• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड में ऑपरेटर और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता

नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड हिंदुस्तान एयनोटिक्स लिमिटेड की पूर्णस्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

By Mahesh GuptaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 03:51:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 03:51:43 PM (IST)
नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड में ऑपरेटर और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता
सोशल मीडिया

HighLights

  1. पदों का विवरण और संख्या
  2. शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
  3. करियर और भविष्य के अवसर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नई नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। प्रयागराज की नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड को ऑपरेटर और जूनियर असिस्टेंट की जरूरत है। इसके लिए कंपनी की तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड हिंदुस्तान एयनोटिक्स लिमिटेड की पूर्णस्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। जिन लोगों को रक्षा, एसरोस्पेस और हाई टेक मैन्युफैक्चरिंग में करियर बनाना है, उन अभ्यर्थियों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है।

नौकरी के लिए योग्यता

पदानुसार सभी पदों के लिए अलग.अलग एलिजिबिलिटी मांगी गई है।

  • ऑपरेटर एसएस (इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक)- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास के साथ दो साल का फुल टाइम रेगुलर आइटीआइ इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक में किया हो।
  • ऑपरेटर एसएस (फिटर)- 10वीं पास के साथ फुल टाइम आइटीआइ फिटर ट्रेड में किया हो।
  • ऑपरेटर एसएस (इलेक्ट्रीशियन)- 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के साथ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आइटीआइ का सर्टिफिकेट हासिल किया हो।
  • जूनियर असिस्टेंट- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम बीकाम/बीएससी की डिग्री हासिल की हो। साथ में छह महीने का कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट या फुल टाइम बीसीए की हो।
  • जूनियर असिस्टेंट- फुल टाइम बीए/बीएससी/बीबीए/बीएसडब्ल्यू की डिग्री और टाइपिंग/कंप्यूटर में कम से कम छह महीने का सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
  • जूनियर असिस्टेंट- बीकाम/बीबीए की डिग्री के साथ छह महीने का कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट हासिल किया हो।
  • जूनियर असिस्टेंट- फुल टाइम बीसीए/बीएससी की डिग्री पूरी की हो।

वैकेंसी कितनी हैं

इस नई भर्ती के जरिए फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक आदि फील्ड में आपरेटर और विभिन्न क्षेत्र में जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे।

पद का नाम कुल पद

  • ऑपरेटर एसएस (इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक) - 08
  • ऑपरेटर एसएस (फिटर) - 05
  • ऑपरेटर एसएस (इलेक्ट्रीशियन)- 06
  • जूनियर असिस्टेंट 03
  • जूनियर असिस्टेंट 02
  • जूनियर असिस्टेंट 02
  • जूनियर असिस्टेंट 02