• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन के क्षेत्र में धैर्य सबसे बड़ा निवेश, हुजेफा रंगवाला ने दिया मार्गदर्शन

आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन ऐसा क्षेत्र है जहां धैर्य सबसे बड़ा निवेश है। समय के साथ ही आपकी सोच और शैली विकसित होती है। सबसे जरूरी है अपनी अलग डिज...और पढ़ें

By bharat mandhanyaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 11:47:15 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 11:47:15 AM (IST)
आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन के क्षेत्र में धैर्य सबसे बड़ा निवेश, हुजेफा रंगवाला ने दिया मार्गदर्शन
सत्र में शामिल आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागी। (सौजन्य)

HighLights

  1. आईआईआईडी इंदौर के ज्ञानार्जन कार्यक्रम में हुजेफा रंगवाला ने साझा किए अनुभव
  2. सबसे जरूरी है अपनी अलग डिजाइन लैंग्वेज तैयार करना
  3. किसी का काम देखकर प्रेरणा लेना गलत नहीं है, लेकिन पहचान अपनी होनी चाहिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आज हर कोई जल्दी सफलता चाहता है, जबकि आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन ऐसा क्षेत्र है, जहां धैर्य सबसे बड़ा निवेश है। समय के साथ ही आपकी सोच और शैली विकसित होती है। सबसे जरूरी है अपनी अलग डिजाइन लैंग्वेज तैयार करना। किसी का काम देखकर प्रेरणा लेना गलत नहीं है, लेकिन पहचान अपनी होनी चाहिए।

यह बातें इंटीरियर और आर्किटेक्ट विशेषज्ञ और म्यूजलैब के को-फाउंडर हुजेफा रंगवाला ने कही। वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स (आईआईआईडी) इंदौर चैप्टर द्वारा आयोजित ज्ञानार्जन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

हुजेफा रंगवाला ने कहा कि पहले डिजाइनर्स के पास सीमित संदर्भ होते थे, इसलिए उनकी अपनी शैली बनती थी। आज इंटरनेट पर हजारों डिजाइन हर समय सामने हैं। ऐसे माहौल में सबसे मुश्किल काम है भीड़ से अलग दिखना। उन्होंने युवाओं से कहा कि ट्रेंड के पीछे भागने के बजाय अपनी सोच को मजबूत करें। उन्होने कहा, क्लाइंट को संभालना किताबों से नहीं सीखा जा सकता। इसके लिए अनुभवी लोगों के साथ काम करना जरूरी है। किसी अच्छी फर्म में काम करने से डिजाइन के साथ-साथ लोगों को समझने और निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है।


'क्या नहीं करना' ने दी नई दिशा

हुजेफा रंगवाला ने अपने सफर के बारे में बताया कि उन्होंने पहले यह तय किया कि उन्हें क्या नहीं करना है। इसी स्पष्ट सोच ने उनकी डिजाइन फिलासाफी को दिशा दी। उन्होंने अपने कार्य करने के तरीके की भी जानकारी दी। बताया कि एक ही आफिस से उनकी दो फर्म संचालित होती हैं। पूरी टीम जेन-जी प्रोफेशनल्स की है। वे युवाओं से यह भी पूछते हैं कि वे अपने करियर से क्या उम्मीद रखते हैं।

इस दौरान आईआईआईडी इंदौर चैप्टर के चेयरपर्सन विकास ठक्कर ने बताया हुजेफा रंगवाला ने न सिर्फ अपने काम से नई पीढ़ी को प्रेरित किया बल्कि उन्होंने अपने प्रेजेंटेशन में हर काम को शार्ट फिल्म के जरिए डॉक्यूमेंट भी किया था। इससे नई पीढ़ी के आर्किटेक्ट्स को भी अपने काम को सही तरीके से डाक्युमेंटेड करने की प्रेरणा मिली। इसका लाभ उन्हें भविष्य में होगा। इस दौरान वार्तालाप सेशन का संचालन नेहा साहनी ने किया। आभार सेकेटरी पुनीत पांडे ने माना।

IIID Indore Chapter: महामारी ने बदला इंटीरियर और आर्किटेक्चर का क्षेत्र