• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

100 की बजाए 70 अंक का प्रश्न पत्र छापा, विश्वविद्यालय की लापरवाही से बीस विद्यार्थी फेल, 6 घंटे में सुधारा रिजल्ट

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। 100 अंकों के प्रश्नपत्र को 70 अंकों का छाप दिया गया। शिक्षकों ने भी कॉपियों का मूल्यांकन 70 अंकों के आधार पर किया।

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 11:26:06 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 11:26:06 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
100 की बजाए 70 अंक का प्रश्न पत्र छापा, विश्वविद्यालय की लापरवाही से बीस विद्यार्थी फेल, 6 घंटे में सुधारा रिजल्ट
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय। -फाइल फोटो

HighLights

  1. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है
  2. 100 अंकों के प्रश्नपत्र को 70 अंकों का छाप दिया गया
  3. शिक्षकों ने भी कॉपियों का मूल्यांकन 70 अंकों के आधार पर किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। 100 अंकों के प्रश्नपत्र को 70 अंकों का छाप दिया गया। शिक्षकों ने भी कॉपियों का मूल्यांकन 70 अंकों के आधार पर किया। जबकि रिजल्ट 100 अंकों के हिसाब बना दिया।

इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ा और 30 में से 20 छात्र फेल घोषित हो गए। मंगलवार को छात्रों की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने करीब छह घंटे में गलती सुधारी और संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया।

मामला विश्वविद्यालय से संबद्ध बीबीए (हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) प्रथम वर्ष की पूरक परीक्षा के एडवर्टाइजिंग विषय का है। परीक्षा स्कीम के आधार पर संबंधित विषय का प्रश्न पत्र 100 अंकों का था, लेकिन प्रश्नपत्र पर अधिकतम अंक 70 छप गए। मूल्यांकनकर्ताओं ने भी इसी आधार पर कापियां जांचीं। मगर विद्यार्थियों के अंक साफ्टवेयर में चढ़ाने के दौरान परीक्षा स्कीम से रिजल्ट बना दिया। इससे विद्यार्थियों के अंक और पास होने के निर्धारित मानदंड में अंतर आ गया।


विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को गड़बड़ी के बारे में शिकायत की

रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को गड़बड़ी के बारे में शिकायत की। परीक्षा विभाग ने मामले की जांच की तो प्रश्नपत्र और मूल्यांकन में गलती सामने आई। इसके बाद 70 में मिले अंकों को 100 के अनुपात में परिवर्तित कर परिणाम दोबारा तैयार किया गया।

सुधार से पहले फेल घोषित किए गए 20 विद्यार्थियों में से 12 पास हो गए

इस सुधार से पहले फेल घोषित किए गए 20 विद्यार्थियों में से 12 पास हो गए। जबकि आठ विद्यार्थियों को अब भी पूरक परीक्षा देनी होगी। परीक्षा नियंत्रक डा अशेष तिवारी ने बताया कि आर्डिनेंस 14-1 के तहत एडवर्टाइजिंग विषय इसी सत्र में प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में पहली बार शामिल किया गया था। मार्किंग स्कीम की जांच में गलती सामने आई। फिर मूल्यांकनकर्ता से चर्चा की गई। संशोधित परिणाम पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- गड़बड़ी के दस साल बाद नर्सिंग कॉलेजों की DAVV में वापसी, शासन के नए नियमों से इंदौर, धार और झाबुआ के 25 संस्थान जुड़े

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।