• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका... पूर्व सैनिकों के लिए 7,220 पदों पर होगी सीधी भर्ती

रेलवे बोर्ड द्वारा दी गई इस मंजूरी के तहत देश भर में कांट्रैक्ट (अनुबंध) के आधार पर कुल 7,220 पूर्व सैनिकों को इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत गेटमैन के ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 03:58:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 03:58:45 PM (IST)
भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका... पूर्व सैनिकों के लिए 7,220 पदों पर होगी सीधी भर्ती
भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका

HighLights

  1. रेलवे में पूर्व सैनिकों के लिए बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 7,220 पद
  2. अनुबंध के आधार पर इंजीनियरिंग विभाग में गेटमैन के पदों पर होगी तैनाती
  3. पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से की जाएगी सीधे नियुक्तियां

एजेंसी, प्रयागराज। भारतीय रेलवे ने देश भर के विभिन्न रेलवे जोन में खाली पड़े गेटमैन के पदों को भरने के लिए हरी झंडी दे दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा दी गई इस मंजूरी के तहत देश भर में कांट्रैक्ट (अनुबंध) के आधार पर कुल 7,220 पूर्व सैनिकों को इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत गेटमैन के पदों पर तैनात किया जाएगा। यह कदम रेलवे फाटकों के संचालन को अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से होगी सीधी नियुक्ति

यह भर्तियां सीधे केंद्र और राज्य सरकारों के 'पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड' के माध्यम से की जाएंगी। सेना से सेवानिवृत्त अनुशासित पूर्व सैनिकों की तैनाती के बाद अब रेलवे फाटकों का संचालन बहुत तेजी से और पूरी सुरक्षा के साथ हो सकेगा। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस कदम से जहां एक ओर देश की सेवा कर चुके जवानों को दोबारा मुख्यधारा में काम करने का मौका मिलेगा, वहीं दूसरी ओर भारतीय रेल का सुचारू संचालन और सुदृढ़ होगा।


रेलवे जोन के अनुसार पदों का पूरा विवरण (कुल पद: 7,220)

रेलवे बोर्ड ने इस भर्ती के लिए सभी 16 रेलवे जोन का कोटा तय कर दिया है, जो इस प्रकार है...

क्र.सं. रेलवे जोन का नाम आवंटित पद
1. ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) 1,795 (सर्वाधिक)
2. नार्दर्न रेलवे (NR) 1,286
3. वेस्टर्न रेलवे (WR) 966
4. साउदर्न रेलवे (SR) 918
5. नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) 730
6. नार्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) 446
7. साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) 266
8. ईस्टर्न रेलवे (ER) 244
9. ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECOR) 206
10. सेंट्रल रेलवे (CR) 152
11. नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (NER) 91
12. साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) 67
13. साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) 53

नोट: नार्थ सेंट्रल रेलवे (NCR), साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) और वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) में फिलहाल कोई पद आवंटित नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में दूसरे पति के साथ लौटी महिला से बर्बरता: बाल काटे, कपड़े फाड़े, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया