
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में कुल 1200 पद भरे जाएंगे। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे।
चयनित उम्मीदवारों को 15,500 से 49,000 हजार तक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुरू: 7 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मई 2026
फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि: 26 मई 2026
संभावित परीक्षा तिथि: 24 जून 2026
शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में लाइव पंजीयन भी जरूरी बताया गया है।
न्यूनतम आयु-18 वर्ष
अधिकतम आयु- 40 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
सामान्य वर्ग: 500 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग: 250 रुपये
इसके अतिरिक्त पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।
कैटेगरी का नाम - पदों की संख्या
जनरल - 324
ईडब्ल्यूएस- 120
एससी- 192
एसटी-240
ओबीसी-324
कुल पदों की संख्या 1200
उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फार्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना जरूरी है। तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्सडा शैलेन्द्र सोनी, सब्जेक्ट एक्सपर्टसामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, गणित, रीजनिंग और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े बेसिक प्रश्नों पर फोकस करें।
कम से कम 5-6 घंटे नियमित पढ़ाई करें और हर विषय को समय दें। इससे परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों का स्तर समझने में मदद मिलेगी। समय प्रबंधन और स्पीड बढ़ाने के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन टेस्ट देते रहें। गलत उत्तर पर अंक कटेंगे, इसलिए केवल वही प्रश्न हल करें जिन पर भरोसा हो। मध्य प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण घटनाओं पर विशेष ध्यान दें। ये सेक्शन स्कोर बढ़ाने में सबसे ज्यादा मदद करते हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य, सूत्र और तिथियां अलग कापी में लिखें ताकि जल्दी रिवीजन हो सके। अस्पताल, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता और स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं। जो पढ़ें उसका साप्ताहिक रिवीजन जरूर करें। जिन टॉपिक्स में बार-बार गलती हो रही हो उन्हें अलग से तैयार करें। पर्याप्त नींद लें और परीक्षा के दिन शांत मन से पेपर हल करें।