'बिस्तर पर सोने के 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल से गंदी डिमांड, बिजनेसमैन ने रात बिताने के लिए रखी ये कंडीशन
वड़ा पाव की दुकान से रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बनीं चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चंद्रिका ने ग्लैमर इंडस्ट्री और बिजनेस जगत क ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 01:57:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 01:59:49 PM (IST)
HighLights
- शादीशुदा होने पर भी चंद्रिका किराए के मकान में रहती थी।
- चंद्रिका दीक्षित को रात बिताने के लिए 50 लाख का ऑफर।
- बिजनेसमैन की इस डिमांड ने मचाया इंटरनेट पर बवाल।
एंटरटेनेंट डेस्क। अपनी वड़ा पाव की दुकान से रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बनीं चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें दुनिया 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से जानती है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चंद्रिका ने ग्लैमर इंडस्ट्री और बिजनेस जगत के काले सच को उजागर करते हुए कई चौंकाने वाले दावे किए हैं।
₹50 लाख के ऑफर का सनसनीखेज दावा
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान चंद्रिका ने खुलासा किया कि उन्हें एक नामी बिजनेसमैन की ओर से अनैतिक प्रस्ताव मिला था। चंद्रिका के अनुसार, उन्हें एक ईमेल मिला जिसमें एक रात बिताने के बदले 50 लाख रुपये देने की पेशकश की गई थी।
चंद्रिका ने बताया, 'वह एक रईस बिजनेसमैन था। उसने ईमेल में लिखा था कि वह एक रिसॉर्ट जा रहा है और चाहता है कि मैं उसके साथ चलूँ। उसने कहा था- 'कंडीशन और सिचुएशन आपकी होगी, लेकिन जगह मेरी होगी। इसके लिए मैं आपको 50 लाख रुपये ऑफर कर रहा हूँ।' मेरे पास इस ईमेल के स्क्रीनशॉट्स भी मौजूद हैं।'
कास्टिंग काउच पर बोले कड़वे शब्द
सिर्फ बिजनेसमैन ही नहीं, चंद्रिका ने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें करियर में आगे बढ़ने के लिए 'कॉम्प्रोमाइज' करने की सलाह दी। चंद्रिका के शब्दों में, 'इंडस्ट्री में बहुत गंदगी मची हुई है। मुझे सीधे तौर पर कहा गया कि अगर आगे बढ़ना है, तो समझौता तो करना ही पड़ेगा।'
निजी जिंदगी और संघर्ष की कहानी
अपनी पुरानी मुश्किलों को याद करते हुए चंद्रिका भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता के पीछे संघर्षों का एक लंबा इतिहास है।
चंद्रिका ने बताया कि उनकी सास ने उनकी और युगम की शादी को स्वीकार नहीं किया था। उन्हें चुनौती दी गई थी कि पहले अपने पैरों पर खड़ी होकर दिखाओ।
चंद्रिका ने खुलासा किया कि उन्होंने हल्दीराम में 12-13 घंटे काम किया है और अपने महज 15 दिन के बच्चे को क्रेच (Creche) में छोड़कर काम पर जाना पड़ता था। शादीशुदा होने के बावजूद उन्हें एक लंबे समय तक किराए के मकान में संघर्ष करना पड़ा।
'मिस्ट्री मैन' सैफी के साथ क्या है रिश्ता?
पिछले कुछ समय से चंद्रिका के साथ सोशल मीडिया वीडियो में नजर आने वाले 'सैफी' को लेकर भी काफी चर्चा है। हाल ही में एक वीडियो में चंद्रिका ने उनके साथ शादी करने की बात कही थी, जिससे फैंस के बीच हलचल मच गई।
हालांकि, सैफी ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते, लेकिन शादी की खबरों पर उन्होंने अभी भी सस्पेंस बरकरार रखा है।