
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के प्रशंसकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। उनके ''''रुपे आरा इंडिया टूर 2026'''' के तहत रविवार को गलाइव कंसर्ट आयोजित होगा। इसमें दिलजीत अपने खास अंदाज, दमदार आवाज और शानदार स्टेज परफार्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन सी 21 एस्टेट करीब चार बजे शुरू होगा। कंसर्ट के लिए दिलजीत शनिवार को चार्टड प्लेन से इंदौर पहुंचे।
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से अपने वर्ल्ड टूर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे देश के विभिन्न शहरों में लाइव परफार्मेंस दे रहे हैं।
एक नवंबर को दिल्ली-एनसीआर से शुरू हुआ यह टूर अब इंदौर पहुंच रहा है। कंसर्ट में दिलजीत अपने कई लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति देंगे।
इनमें ''इक्क कुड़ी'', ''ललकारा'', ''लवर'', ''5 तारा'', ''केस'' और ''वाटर'' जैसे चर्चित गाने शामिल हैं। पंजाबी बीट्स, शानदार संगीत और दिलजीत की एनर्जी से भरी प्रस्तुति के बीच इंदौर की शाम संगीत के रंग में रंगने वाली है।
ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ रविवार, 15 नवंबर को इंदौर में लाइव परफॉर्मेंस देने जा रहे हैं। उनके इस म्यूजिकल शो को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है। कॉन्सर्ट से पहले ही बड़ी संख्या में लोग टिकट खरीद चुके हैं। आयोजकों के मुताबिक, अब तक 25 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है, जिससे सात करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई है।
दिलजीत का यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम इंदौर के सी-21 एस्टेट परिसर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
सी-21 एस्टेट के विशाल मैदान में करीब चार लाख वर्गफीट क्षेत्र में कॉन्सर्ट की तैयारियां की जा रही हैं। यहां दर्शकों की सुविधा और कार्यक्रम की भव्यता को ध्यान में रखते हुए विशेष स्टेज तैयार किया जा रहा है। दिलजीत के लोकप्रिय गानों और लाइव परफॉर्मेंस को देखने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। टिकटों की अब तक हुई बिक्री इस दीवानगी की गवाही दे रही है।
कॉन्सर्ट से होने वाली कमाई और मनोरंजन कर को लेकर इंदौर नगर निगम की ओर से भी जानकारी सामने आई है। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के अनुसार, आयोजकों ने टिकट बिक्री से सात करोड़ रुपये से अधिक की आय होने की सूचना दी है।
मनोरंजन कर की गणना में निर्धारित खर्चों को घटाने के बाद शेष टिकट आय पर 10 प्रतिशत की दर से टैक्स जमा कराया गया है। इस हिसाब से आयोजकों ने 60 लाख 82 हजार 795 रुपये एडवांस एंटरटेनमेंट टैक्स नगर निगम में जमा किया है।
आयोजकों ने 15 नवंबर तक होने वाली टिकटों की अतिरिक्त बिक्री पर देय मनोरंजन कर भी जमा कराने की बात कही है। इसके लिए 16 नवंबर की तारीख तय की गई है। ऐसे में कॉन्सर्ट के दिन होने वाली टिकट बिक्री के बाद टैक्स की राशि में और बढ़ोतरी हो सकती है।
सिंगर ने 1 नवंबर को दिल्ली-NCR शो के साथ अपना इंडिया टूर शुरू किया। फिर वह 15 नवंबर को इंदौर में परफॉर्म करेंगे, उसके बाद 21 नवंबर को अहमदाबाद में। मुंबई 27 नवंबर को कॉन्सर्ट होस्ट करेगा, जबकि बेंगलुरु 29 नवंबर को अपनी बारी लेगा। इंडिया लेग 5 दिसंबर को लखनऊ शो के साथ जारी रहेगा।
चंडीगढ़ लिस्ट में सातवां शहर है, प्रमोटर का कहना है कि शो के बारे में और डिटेल्स बाद में अनाउंस की जाएंगी।
दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर इंडिया शो का एक पोस्टर भी शेयर किया।