
एंटरटेनमेंट डेस्क। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण पार्ट वन (Ramayana: Part 1) के साथ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। नीतेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है और इसे साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है।
फिल्म का टीजर भारत में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2026) के अवसर पर 2 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा, लेकिन इससे पहले लॉस एंजेलिस में इसकी खास स्क्रीनिंग हो चुकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने वहां एक प्राइवेट इवेंट में फिल्म की पहली झलक दिखाई। इस दौरान किसी भी फैन को वीडियो रिकॉर्ड करने की अनुमति नहीं थी। हालांकि, जिन्होंने भी रणबीर कपूर को भगवान श्रीराम के लुक में देखा, उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की।
बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में यह फिल्म ‘रामा’ (Rama) नाम से रिलीज की जा सकती है। स्क्रीनिंग के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
‘रामायण’ अपने विशाल बजट को लेकर भी लगातार चर्चा में है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के अनुसार, दो भागों में बन रही इस फिल्म का कुल बजट करीब 4300 करोड़ रुपये है।
इसमें से केवल पहले पार्ट पर ही लगभग 2100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है। यही वजह है कि इसे ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत रणबीर कपूर का श्रीराम अवतार है, जिसे देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। इसके अलावा दंगल (Dangal) जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके नितेश तिवारी का निर्देशन इसे और खास बनाता है। फिल्म को बड़े स्तर पर इंटरनेशनल VFX के साथ तैयार किया जा रहा है, जो इसे भव्य बनाता है।
Just bring my RAMA already 🥰 pic.twitter.com/rqGWY8AVZk
— 𝙑 🏹 (@RKs_Tilllast) March 31, 2026
साथ ही, फिल्म की पैन-इंडिया स्टारकास्ट में साई पल्लवी (Sai Pallavi), साउथ स्टार यश (Yash), लारा दत्ता (Lara Dutta) और सन्नी देओल (Sunny Deol) जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिससे साउथ और नॉर्थ दोनों मार्केट में इसकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है।
दीवाली पर रिलीज के साथ ‘रामायण: पार्ट 1’ से बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तरह ही इस फिल्म को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर अपने इस किरदार से दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरे उतरते हैं और क्या यह फिल्म वाकई सभी रिकॉर्ड तोड़ पाती है।