Salman Khan की अगली फिल्म में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस की एंट्री, दो हीरोइनों साथ नजर आएंगे 'भाईजान'
सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही एक नई पैन इंडिया फिल्म में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में उनके साथ साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस दिखा ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 02:00:15 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 02:33:58 PM (IST)
Salman Khan साउथ की लेडी सुपरस्टार के आएंगे नजर। फाइल फोटोHighLights
- सलमान खान की पैन इंडिया फिल्म में साउथ एक्ट्रेस की एंट्री
- भाईजान फिलहाल ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं
- वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बनने वाली है अपकमिंग मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही एक नई पैन इंडिया फिल्म में नजर आ सकते हैं। ‘बैटल ऑफ गलवान’ के बाद वह इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा स्क्रीन साझा करती नजर आ सकती हैं।
‘सिकंदर’ में रश्मिका के बाद नई जोड़ी
सलमान खान इससे पहले फिल्म ‘सिकंदर’ में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) के साथ नजर आ चुके हैं। अब खबर है कि रश्मिका के बाद सलमान को एक और साउथ स्टार का साथ मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई फिल्म में नयनतारा उनकी को-स्टार हो सकती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
शाहरुख खान के साथ कर चुकी हैं ब्लॉकबस्टर
नयनतारा ने हिंदी सिनेमा में साल 2023 में अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्म ‘जवान’ से कदम रखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। ‘जवान’ की सफलता के बाद भी नयनतारा ने जल्दबाजी में कोई हिंदी फिल्म साइन नहीं की। अब खबर है कि वह अपनी दूसरी हिंदी फिल्म सलमान खान के साथ कर सकती हैं।
![naidunia_image]()
वामशी पेडिपल्ली करेंगे फिल्म का निर्देशन
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पैन इंडिया फिल्म का निर्देशन निर्देशक वामशी पेडिपल्ली करेंगे, जबकि इसका निर्माण दिल राजू की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर तैयार किया जाएगा, इसलिए हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े कलाकारों को इसमें शामिल करने की योजना है।
सामंथा रुथ प्रभु के शामिल होने की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और नयनतारा फिल्म साइन कर चुके हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री भी हो सकती है। हालांकि, अभी अन्य कलाकारों की कास्टिंग पर काम जारी है और फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त सलमान
निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के लिए यह पहली हिंदी फिल्म होगी। वहीं सलमान खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वह नयनतारा के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।