वृषभ - यह महीना आपके लिए सामान्य रूप से शुभ रहने वाला है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम और भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है। खान-पान में लापरवाही न करें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। महीने के मध्य में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। न्यायालय से जुड़े मामलों में विजय के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे, किंतु कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं। इसलिए किसी से अनावश्यक विवाद में न पड़ें और अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। इस महीने नौकरी या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से बचें। आपके व्यवहार में आया सकारात्मक परिवर्तन विरोधियों को भी आपके पक्ष में कर देगा। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी और जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। हालांकि बच्चों को लेकर मन में हल्की चिंता बनी रह सकती है। मित्रों के साथ किसी छोटी यात्रा का योग बन रहा है
स्वास्थ्य - यह महीना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़ी बीमारी से छुटकारा पाने में सफल रहेंगे और साथ ही परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ रहेंगे। खान-पान पर थोड़ा नियंत्रण रखें और बाहर का खाना-पीना कम करें। खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करें और योग का सहारा भी लें। इस महीने स्वास्थ्य के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
वित्त - यह महीना आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा। आपको एक विशेष ऑफर मिल सकता है जिससे आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। साथ ही इस महीने आप अपने व्यापार में बड़े परिवर्तन करेंगे, जिससे आपको महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ देखने को मिलेंगे। महीने के उत्तरार्ध में आपको किसी बड़ी आर्थिक सहायता की संभावना है, जिससे रुके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे और आय के नए स्रोत बनेंगे। इस समय आप आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे, और शेयर बाजार में निवेश करने के लिए यह समय आपके अनुकूल ही रहेगा।
करियर - यह महीना आपके करियर के लिए उत्तम रहने वाला है। जिस क्षेत्र में आप प्रयास कर रहे हैं, वहाँ आपको बड़ी सफलता मिलने की संभावना है, और साथ ही पदोन्नति के भी संकेत हैं। विदेश जाने की तैयारियां बनने की भी संभावना नजर आ सकती है। इस महीने कार्यक्षेत्र का चयन करने में आपको कोई कठिनाई नहीं होगी; आपकी पूरी स्थिति में बड़े लाभ देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही यदि आप मनचाहे करियर की प्राप्ति करते हैं, तो आपका मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा।
लव - यह महीना प्रेमी-जोड़ों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपका साथी इस महीने आपके प्रति अधिक खुश और प्यार दिखाएगा। वह आपकी बातों को अपनी मां तक पहुंचा सकता है। इसके अलावा इस महीने आप अपने साथी के साथ कहीं विदेश यात्रा भी कर सकते हैं, जिससे आपको दोनों के बीच समय बिताने के लिए भरपूर मौका मिलेगा।
धर्म की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें