• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • लाइफस्टाइल

दीवाली डेकोरेशन के लिए महिलाएं रील्स से सजावट के आइडिया लेकर फूलों और दीयों से सजा रहीं घर

गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से थाली के चारों ओर डिजाइन बनाना, पीतल के दीपदान के नीचे फूलों की गोल आकृति सजाना और पानी से भरे बड़े बर्तनों में फूलों के साथ तैरते दीये रखना पसंद किया जा रहा है।

By Pooja GiteEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 05:22:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 05:52:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दीवाली डेकोरेशन के लिए महिलाएं रील्स से सजावट के आइडिया लेकर फूलों और दीयों से सजा रहीं घर
दीपावली पर डेकोरेशन आइडियाज।

HighLights

  1. महिलाओं की रचनात्मकता का रंग, पारंपरिक सजावट में आधुनिकता है।
  2. गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से रंगोली और दीप सज्जा तैयार कर रही है।
  3. मुख्य द्वार, पूजा स्थल, बालकनी के लिए अलग थीम अपनाई जा रही हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दिवाली पर घर सजाने का उत्साह अब बाजार से सामान खरीदने तक सीमित नहीं है। महिलाएं अपनी पसंद और कल्पनाशीलता के साथ घर के हर कोने को खास रूप देने में जुटी हैं। कोई फूलों से सजी थालियों में दीये रख रही है तो कोई गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से रंगोली और दीप सज्जा तैयार कर रही है। मुख्य द्वार, पूजा स्थल और बालकनी के लिए अलग-अलग थीम अपनाई जा रही हैं।

सजावट के नए विचारों के लिए महिलाएं सोशल मीडिया पर रील्स, दूसरे शहरों के डेकोरेशन पेज और वेबसाइट देख रही हैं। वहां से मिले आइडिया को अपनी पसंद और घर की जगह के अनुसार बदलकर नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इस बार फूलों की सजावट में कई तरह के प्रयोग नजर आ रहे हैं।


naidunia_image

गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से थाली के चारों ओर डिजाइन बनाना, पीतल के दीपदान के नीचे फूलों की गोल आकृति सजाना और पानी से भरे बड़े बर्तनों में फूलों के साथ तैरते दीये रखना पसंद किया जा रहा है। रंगोली में भी पारंपरिक रंगों की जगह ताजे फूलों का इस्तेमाल हो रहा है। पूजा स्थल पर फूलों की पंखुड़ियों, पीतल के बर्तनों और कमल के आकार वाले दीपों का संयोजन भी किया जा रहा है।

naidunia_image

हविषा गौर बताती हैं कि वे दिवाली की सजावट के लिए सोशल मीडिया पर अलग-अलग रील्स देखती हैं। कई बार किसी रील से मिला छोटा-सा विचार अपने घर के हिसाब से बेहतर बनाया जा सकता है। अलग-अलग पेज और जगहों के आइडिया मिलाकर नया प्रयोग करना उन्हें पसंद है। उनके अनुसार, सुंदर सजावट के लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं होती। फूल, दीये, मोमबत्तियां और घर में मौजूद सजावटी वस्तुओं को नए तरीके से इस्तेमाल कर आकर्षक रूप दिया जा सकता है।

Diwali पर क्लाउड किचन के जरिए पारंपरिक मिठाइयों और नमकीन की मांग बढ़ी

naidunia_image

अवनि घर के प्रवेश द्वार को खास अंदाज में सजाती हैं। दरवाजे के दोनों ओर गेंदे और अन्य फूलों की मालाएं लगाई जाती हैं, जिनके बीच छोटे दीये सजते हैं। फर्श पर फूलों से आकृतियां बनाकर उनके आसपास दीये रखे जाते हैं। पीले और नारंगी गेंदे के साथ सफेद फूलों का मेल प्रवेश द्वार को रंगीन बनाता है और घर में कदम रखते ही उत्सव का माहौल महसूस होता है।

naidunia_image

रितु पटेल को फूलों की पंखुड़ियों से रंगोली बनाना, पीतल के दीपदान सजाना और दीयों की रोशनी से घर के कोनों को निखारना पसंद है। उनका कहना है कि थोड़ी रचनात्मकता और उपलब्ध सामान के सही इस्तेमाल से बिना अधिक खर्च किए घर को सुंदर बनाया जा सकता है।

naidunia_image

महिलाएं तैयार सजावटी सामान खरीदने के साथ खुद भी नई चीजें बना रही हैं। पुरानी थालियों, पीतल के बर्तनों, कांच के कटोरों और मिट्टी के दीयों को फूलों, मोमबत्तियों और रंगों से नया रूप दिया जा रहा है। इस तरह हर घर की सजावट में व्यक्तिगत पसंद झलक रही है और दिवाली की रौनक के साथ महिलाओं की रचनात्मकता भी सामने आ रही है।

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।