• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

ग्वालियर में बदल रहा है राखियों का बाजार, ईको फ्रेंडली सीड राखियों का ट्रेंड, प्रीमियम डिजाइन्स की मांग बढ़ी

ग्वालियर में रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक है। जहां पर्यावरण प्रेमी युवाओं के बीच ईको फ्रेंडली सीड राखियां और प्रीमियम लुक के लिए डायमंड ब्रेसलेट...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 05:29:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 05:29:11 PM (IST)
ग्वालियर में बदल रहा है राखियों का बाजार, ईको फ्रेंडली सीड राखियों का ट्रेंड, प्रीमियम डिजाइन्स की मांग बढ़ी
ग्वालियर के बाजारों में ईको फ्रेंडली सीड राखियों की खरीदारी में बढ़ोतरी। (फाइल फोटो)

नईदुनिया, ग्वालियर। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे शहर के बाजारों में राखी की खरीदारी को लेकर भारी रौनक देखने को मिल रही है। इस बार रक्षाबंधन के बाजार में पारंपरिक रेशमी धागों के साथ साथ नवाचार का जबरदस्त तड़का लगा है। युवा पीढ़ी जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली ईको फ्रेंडली और सीड राखियों को पहली पसंद बना रही है। वहीं दूसरी ओर प्रीमियम और ट्रेंडी लुक के लिए सिल्वर तथा अमेरिकन डायमंड स्टोन राखियों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, ग्राहकों की बदलती सोच और प्राथमिकताओं ने इस बार रक्षाबंधन के बाजार को एक नया और आधुनिक रूप दे दिया है।

गमले में रोपते ही पौधे के रूप में खिलेंगी 'सीड राखियां'

पर्यावरण के प्रति युवाओं की बढ़ती जागरूकता के कारण इस बार बाजार में सीड राखियों (Seed Rakhis) की मांग है। ये राखियां पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल सामग्री से तैयार की जाती हैं। इन राखियों के भीतर तुलसी, टमाटर, मिर्च और विविध फूलों के बीज लगाए जाते हैं। आप त्योहार बीतने के बाद इन्हें गमले या बगीचे की मिट्टी में रोप सकता हैं। यह न केवल कचरा फैलने से रोकता है, बल्कि पवित्र रिश्ते की याद को पौधे के रूप में तक जीवित भी रखता है।


अमेरिकन डायमंड और स्टर्लिंग सिल्वर राखियों का बढ़ा क्रेज

सोने और चांदी की ऊंची कीमतों के बीच प्रीमियम और टिकाऊ विकल्पों के तौर पर अमेरिकन डायमंड स्टोन और स्टर्लिंग सिल्वर से बनी डिजाइनर राखियां बहुत ट्रेंड कर रही है। ये राखियां दिखने में बेहद खूबसूरत और रॉयल लगती हैं। त्योहार बीत जाने के बाद भी भाई इन्हें ब्रेसलेट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाजार में छाए अन्य प्रमुख ट्रेंड्स

  • भैया भाभी स्पेशल: राजस्थानी पारंपरिक और मैचिंग ब्रेसलेट स्टाइल कंगन राखी का क्रेज सबसे आगे है।
  • किड्स स्पेशल: बच्चों को लुभाने के लिए पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर (छोटा भीम, डोरेमोन) और लाइट अप राखियां बाजार में हावी हैं।

बाजारों में हलचल, 40% बिक्री में उछाल

त्योहार के चलते शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों महाराज बाड़ा, टोपी बाजार और नजरबाग मार्केट में खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। व्यापारियों के मुताबिक, इस बार पारंपरिक डिजाइनों के मुकाबले ट्रेंडी, ईको फ्रेंडली और मल्टी पर्पज राखियों की बिक्री में 40 प्रतिशत से अधिक का इजाफा देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भाई-बहन के रिश्ते तक ही सीमित नहीं है रक्षाबंधन, देवताओं से भी जुड़ा…क्या है इसका अनसुना इतिहास