
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दोस्ती ऐसा रिश्ता है, जिसमें प्यार, विश्वास, अपनापन और साथ के साथ ढेर सारी मस्ती भी शामिल (Happy Friendship Day 2026) होती है। दोस्तों के बीच होने वाली नोकझोंक, हंसी-मजाक और एक-दूसरे की टांग खिंचाई इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाती है।
यही वजह है कि हर साल मनाया जाने वाला फ्रेंडशिप डे दोस्तों के प्रति अपने स्नेह और आभार को व्यक्त करने का खास अवसर माना जाता है। बदलते समय के साथ दोस्ती के दिन को मनाने का तरीका भी बदला है। जो बधाइयां पहले ग्रीटिंग्स कार्ड से दी जाती थीं, अब वही काम वर्चुअल मैसेजेस से होने लगा है।

इस साल फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त 2026 (Friendship Day 2026 Quotes) को मनाया जाएगा। हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाए जाने वाले इस खास दिन पर लोग अपने दोस्तों को शुभकामनाएं भेजते हैं, उनसे अपनी भावनाएं साझा करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनकी जिंदगी में उनकी कितनी अहमियत है।
जीवन में दोस्त ही ऐसे लोग होते हैं, जो हर खुशी को दोगुना और हर दुख को आधा कर देते हैं। मुश्किल समय में साथ खड़े रहना, सफलता में खुश होना और बिना किसी स्वार्थ के हर कदम पर साथ निभाना ही सच्ची दोस्ती की पहचान है। फ्रेंडशिप डे इसी रिश्ते को सम्मान देने का दिन है।
.jpg)
अगर आप भी इस मौके पर अपने दोस्तों को कुछ खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो दिल से निकले कुछ शब्द उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
1. तेरी मेरी दोस्ती इतनी खास हो,
कि दुनिया कहे, काश ऐसा दोस्त हमारे पास हो।

2. दोस्ती भी क्या गजब की चीज होती है,
मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है।
जो पकड़ लेते हैं जिंदगी में दामन इसका,
समझ लो कि जन्नत उनके बिल्कुल करीब होती है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
3. कोई दोस्त कभी पुराना नहीं होता,
कुछ दिन बात न करने से बेगाना नहीं होता।
दोस्ती में दूरियां समय-समय पर आती रहती हैं,
पर दूरी का मतलब भुलाना नहीं होता।

4. कोई इतना चाहे तो बताना,
कोई इतने नाज तुम्हारे उठाए तो बताना।
दोस्ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे,
कोई हमारी तरह निभाए तो बताना।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2026।
5. हर कर्ज दोस्ती का अदा कौन करेगा,
जब हम ही न रहेंगे तो दोस्ती कौन करेगा।
ऐ खुदा मेरे दोस्त को सलामत रखना,
वरना मेरे जीने की दुआ कौन करेगा।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे।

6. जिंदगी हर पल खास नहीं होती,
फूलों की खुशबू हमेशा पास नहीं होती।
मिलना हमारी तकदीर में लिखा था,
वरना इतनी प्यारी दोस्ती कभी इत्तेफाक नहीं होती।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
7. वो मुस्कान जो बिना वजह हो,
वो बातें जो कभी खत्म न हों।
यही तो है दोस्ती का जादू,
जो हर दिल को अपना बना ले।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
8. एक चिंगारी आग से कम नहीं होती,
सादगी श्रृंगार से कम नहीं होती।
ये तो सिर्फ सोच का फर्क है,
वरना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2026।
9. दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,
दोस्ती राज है सदा मुस्कुराने का।
ये कोई पल भर का रिश्ता नहीं,
ये तो वादा है उम्र भर निभाने का।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2026।
10. दोस्ती अच्छी हो तो रंग लाती है,
दोस्ती गहरी हो तो सबको भाती है।
दोस्ती नादान हो तो टूट जाती है,
पर अगर दोस्ती अपनी जैसी हो तो इतिहास बनाती है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2026।
दोस्ती वह रिश्ता है, जो खून के रिश्तों से भी कई बार अधिक मजबूत बन जाता है। एक सच्चा दोस्त हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहता है। इसलिए फ्रेंडशिप डे केवल शुभकामनाएं भेजने का दिन नहीं, बल्कि अपने दोस्तों को यह एहसास कराने का भी अवसर है कि वे आपकी जिंदगी का सबसे अनमोल हिस्सा हैं।
अगर आपके जीवन में भी कोई ऐसा दोस्त है, जिसने हर मुश्किल में आपका साथ दिया है, तो इस 2 अगस्त को इन खूबसूरत संदेशों और शायरियों के जरिए उन्हें जरूर बताइए कि उनकी दोस्ती आपके लिए कितनी मायने रखती है।