• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • लाइफस्टाइल

    गर्मियों में पेट को रखें स्वस्थ, डाइट में शामिल करें प्रोबायोटिक फूड

    तेज गर्मी, उमस, बाहर का खाना और अनियमित खानपान का असर सबसे पहले हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इस वजह से गैस, पेट फूलना, अपच और पेट संबंधी अन्य समस्याए...और पढ़ें

    By Vinay YadavEdited By: Ramnath Mutkule
    Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 10:48:58 AM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jun 2026 10:48:58 AM (IST)
    • Join करें
    गर्मियों में पेट को रखें स्वस्थ, डाइट में शामिल करें प्रोबायोटिक फूड
    पेट में परेशानी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. तेज गर्मी, उमस, बाहर का खाना और अनियमित खानपान का असर सबसे पहले हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है
    2. प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थ पाचन को बेहतर बनाने और गट हेल्थ को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
    3. प्रोबायोटिक्स ऐसे अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो आंतों को स्वस्थ रखते हैं

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गर्मियों के मौसम में तेज गर्मी, उमस, बाहर का खाना और अनियमित खानपान का असर सबसे पहले हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इस वजह से गैस, पेट फूलना, अपच और पेट संबंधी अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थ पाचन को बेहतर बनाने और गट हेल्थ को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    यह कहना है आहार पोषण विशेषज्ञ डॉ. आरती मेहरा का। उनका कहना है कि प्रोबायोटिक्स ऐसे अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो आंतों को स्वस्थ रखते हैं और भोजन को पचाने में मदद करते हैं। ये शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाते हैं तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करने में सहायक होते हैं।


    गर्मियों में दही सबसे आसान और लोकप्रिय प्रोबायोटिक फूड है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। ताजा घर का बना दही सुबह नाश्ते में या भोजन के साथ लिया जा सकता है। दही में फल, ओट्स, नट्स और सीड्स मिलाकर भी खाया जा सकता है।

    छाछ भी गर्मियों का बेहतरीन पेय है। दही में पानी मिलाकर तैयार की जाने वाली छाछ में जीरा, पुदीना, काला नमक और हींग मिलाने से इसका स्वाद और पाचन संबंधी लाभ बढ़ जाते हैं। इसके अलावा कांजी, केफिर, कोम्बुचा, फर्मेंटेड अचार, इडली और डोसा भी अच्छे प्रोबायोटिक विकल्प हैं।

    कांजी गाजर और चुकंदर से तैयार की जाती है, जबकि इडली और डोसा फर्मेंटेड बैटर से बनते हैं, जो पाचन के लिए लाभकारी होते हैं। नियमित रूप से प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बना रहता है। इससे गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए रोजाना अपनी डाइट में किसी न किसी प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ को जरूर शामिल करें।

    BMHRC के डॉक्टरों का कमाल... गैस पीड़ित महिला के पेट से निकाला 12 किलो का ट्यूमर, 5 घंटे चली बेहद जटिल सर्जरी