
डिजिटल डेस्क। हमारे किचन में रोज इस्तेमाल होने वाली कई चीजें ऐसी हैं, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि शरीर को सेहतमंद भी बनाती हैं। अगर आप इन 4 चीजों को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल कर लें, तो यह हार्ट हेल्थ, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और इम्यूनिटी सभी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो चार चीजें जो आपके किचन में पहले से मौजूद हैं और कई बीमारियों से बचाव कर सकती हैं।
लहसुन को नैचुरल ब्लड प्यूरीफायर माना जाता है। इसमें मौजूद एलिसिन (Allicin) तत्व ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।
सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां खाने से हृदय रोगों का खतरा कम होता है। हृदय को मजबूत बनाता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और संक्रमण से बचाता है।
शहद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। रोज सुबह गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और नींबू मिलाकर पीना मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एनर्जी देता है, थकान दूर करता है और सर्दी-जुकाम में राहत पहुंचाता है।
अदरक में जिंजरॉल (Gingerol) नामक तत्व होता है जो सूजन और दर्द को कम करता है। दिन में दो बार अदरक की चाय या काढ़ा पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। कोलेस्ट्रॉल घटाता है, सर्दी-जुकाम से बचाता है और पाचन सुधारता है।
हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन (Curcumin) एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड है। रोजाना एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
जोड़ों के दर्द, स्किन इंफेक्शन और दिल की बीमारियों से बचाव करता है। इन चीजों को नियमित रूप से सीमित मात्रा में लेने से न केवल दिल स्वस्थ रहता है, बल्कि शरीर में ऑक्सीजन फ्लो और इम्यूनिटी भी बेहतर होती है।