• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा : लक्षणों को सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज

वर्षाकाल में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यह बीमारियां उन्हे आसानी से चपेट में लेती हैं, जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। इस दौरान मौसमी फ्लू के...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 03:56:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 03:56:39 PM (IST)
स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा : लक्षणों को सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज
स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा। (एआई इमेज)

HighLights

  1. स्वाइन फ्लू के लक्षण, बचाव और उपचार को लेकर दिया परामर्श
  2. वर्षाकाल में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है
  3. इस दौरान मौसमी फ्लू के मामले भी काफी बढ़ जाते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। वर्षाकाल में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यह बीमारियां उन्हे आसानी से चपेट में लेती हैं, जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। इस दौरान मौसमी फ्लू के मामले भी काफी बढ़ जाते हैं। इससे बचाव के लिए सेहत का ध्यान रखने के साथ ही अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार हाें।

फ्लू के लक्षणों को सामान्य सर्दी.जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज नहीं करें। यह स्वाइन फ्लू की वजह बन सकते है। इन दिनों वायरल के अलावा स्वाइन का खतरा बढ़ रहा है। आसपास के जिलों में स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे है। खंडवा जिले में अभी किसी मरीज में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।


यह बात जिला अस्पताल के महामारी रोग विशेषज्ञ डा. योगेश शर्मा ने हेलो नईदुनिया कार्यक्रम में पाठकों को परामर्श देते हुए कही। उन्होने कहा कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मामले सामने आते हैं। ऐसे में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण के लक्षणों को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है।

सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर लक्षणों को नजरअंदाज करने से बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन समय पर पहचान, चिकित्सकीय सलाह और सावधानी से जटिलताओं से बचा जा सकता है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचाव के लिए हाथों को साबुन से नियमित धोना, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढंकना, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतना और पर्याप्त वेंटिलेशन रखना जरूरी है। बीमारी के लक्षण होने पर दूसरों के निकट संपर्क से बचें और चिकित्सकीय सलाह लें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार फ्लू वैक्सीन भी सुरक्षा में मदद कर सकती है। सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर स्वयं एंटीबायोटिक या अन्य दवा लेना उचित नहीं है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद आइसीएमआर के अनुसार वायरस का कोई नया स्ट्रेन सामने नहीं आया हैए इसलिए घबराने की जरूरत नहीं हैए बल्कि सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सवाल: स्वाइन फ्लू क्या है। यह कैसे फैलता है। -सुधीर कुमार सोनी

जवाब: स्वाइन फ्लू इन्फ्लुएंजा वायरस से होने वाला श्वसन संक्रमण है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या निकट संपर्क में आने से फैल सकता है। कुछ लोगों में संक्रमण हल्का रहता है, जबकि जोखिम वाले लोगों में यह गंभीर हो सकता है।

सवाल: सामान्य बुखार-सर्दी और स्वाइन के प्रमुख लक्षण कौन से हैं। -प्रीति चौबे, खंडवा

जवाब: स्वाइन फ्लू के सामान्य लक्षण बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान और कमजोरी हैं। कुछ मरीजों में उल्टी या दस्त जैसी शिकायत भी हो सकती है। सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण गंभीर स्थिति का संकेत हो सकते हैं।

सवाल: स्वाइन फ्लू से किन लोगों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। -दीपक सिंह, हरसूद

जवाब: स्वाइन फ्लू छोटे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग तथा पहले से अस्थमा, मधुमेह, हृदय या अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों में संक्रमण गंभीर होने का खतरा अधिक हो सकता है। ऐसे लोगों में लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने में देरी नहीं करनी चाहिए।

स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण

  • तेज बुखार और ठंड लगना
  • लगातार खांसी और गले में खराश
  • शरीर में तेज दर्द और सिरदर्द
  • अत्यधिक थकान और कमजोरी

बचाव और सावधानी

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें।
  • हाथों की साफ.सफाई का विशेष ध्यान रखें और बार-बार हाथ धोएं।
  • खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल या टिशू से ढकें।
  • फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और खुद को अलग रखें।

यह भी पढ़ें- इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला, 62 वर्षीय महिला निजी अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप