टमाटर से सिर्फ चटनी ही नहीं, अब बनेगा लाजवाब हलवा; एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे
लौकी और गाजर का हलवा आपने कई बार खाया होगा, लेकिन अगर हर बार वही स्वाद खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ हटकर ट्राई कीजिए। टमाटर से बना हलवा सुनने में ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 06 Feb 2026 02:36:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Feb 2026 02:36:49 PM (IST)
टमाटर का हलवा।लाइफस्टाइल डेस्क। लौकी और गाजर का हलवा आपने कई बार खाया होगा, लेकिन अगर हर बार वही स्वाद खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ हटकर ट्राई कीजिए। टमाटर से बना हलवा सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद हर कोई इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा।
आमतौर पर टमाटर का इस्तेमाल सब्जी, सलाद या चटनी में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे स्वादिष्ट मीठा भी बनाया जा सकता है? टमाटर का हलवा न सिर्फ टेस्ट में बेहतरीन होता है, बल्कि पोषण से भरपूर भी होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, यह स्वीट डिश सभी को खूब पसंद आती है।
अगर आप वीकेंड पर किचन में कुछ नया एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, तो टमाटर का हलवा एक परफेक्ट ऑप्शन है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
टमाटर का हलवा बनाने की सामग्री
टमाटर - 10 से 12
चीनी - 2 कप
घी - आधा कप
काजू - 20
किशमिश - 2 चम्मच
हरी इलायची - 6
लौंग - 4
तुलसी के पत्ते - 1/4 कप
गुलाब की पंखुड़ियां - 1/4 कप
टमाटर का हलवा बनाने की विधि
स्टेप 1 - सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धो लें। ऊपर से डंठल निकालें और नीचे हल्का सा क्रॉस कट लगाएं। अब इन्हें उबलते पानी में 2–3 मिनट के लिए डाल दें। जब छिलका ढीला हो जाए, तो टमाटर निकालकर छील लें और बीज अलग कर दें। गूदा और रस एक तरफ रख दें।
स्टेप 2 - हरी इलायची को 1 चम्मच चीनी के साथ कूटकर बारीक पाउडर बना लें। कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालकर काजू और किशमिश को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और अलग निकाल लें। तुलसी के पत्तों और गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर बारीक काट लें।
स्टेप 3 - एक बर्तन में आधी चीनी और आधा कप पानी डालकर हल्की चाशनी तैयार करें। दूसरी ओर कढ़ाई में घी गरम करें, उसमें लौंग डालें और फिर टमाटर का गूदा डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब टमाटर का पानी सूख जाए और मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब अगला स्टेप करें।
स्टेप 4 - अब आंच थोड़ा तेज करें और तैयार चाशनी को धीरे-धीरे टमाटर के मिश्रण में मिलाएं। लगातार चलाते रहें। जब हलवा कढ़ाई छोड़ने लगे और अच्छी खुशबू आने लगे, तो समझ लें कि हलवा तैयार है।
स्टेप 5 - अंत में इलायची पाउडर, तुलसी के पत्ते और गुलाब की पंखुड़ियां डालें। ऊपर से भुने हुए काजू और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गरमागरम टमाटर का हलवा परोसें।