• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

अशोक नगर के पिपरई में बवाल, हनुमान जी की प्रतिमा में मारी कुल्हाड़ी, विरोध में सडक़ पर उतरे श्रद्धालु

घटना के बाद मंदिर में मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

By Sachin SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 12:27:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 12:29:30 PM (IST)
अशोक नगर के पिपरई में बवाल, हनुमान जी की प्रतिमा में मारी कुल्हाड़ी, विरोध में सडक़ पर उतरे श्रद्धालु
पिपरई में सड़कों पर उतरे श्रद्धालु (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. अशोक नगर के पिपरई में बवाल
  2. हनुमान जी की प्रतिमा में मारी कुल्हाड़ी
  3. विरोध में सड़कों पर उतरे श्रद्धालु

नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोक नगर। पिपरई नगर के रामलीला मैदान स्थित बालाजी मंदिर में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब ग्राम लिधोरा निवासी नीलेश पुत्र सुखचंद नरवरिया पर मंदिर में स्थापित श्रीबालाजी भगवान की प्रतिमा पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगा।

घटना के दौरान मंदिर प्रांगण में रामायण पाठ कर रहे लोगों के साथ गाली-गलौज किए जाने की भी बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद मंदिर में मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकडक़र थाने ले गई।


श्रद्धालुओं ने किया चक्का जाम

घटना की जानकारी फैलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान पर एकत्रित हो गए और घटना के विरोध में करीब तीन से चार घंटे तक चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर वहां नई बालाजी सरकार की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में ई-अटेंडेंस ने बढ़ाई मुश्किल, एप पर हाजिरी के बावजूद सैकड़ों शिक्षकों के पास पहुंचा 'अनुपस्थिति' का मैसेज

लोगों ने आरोपी के परिवार के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज करने तथा अवैध निर्माण होने की स्थिति में बुलडोजर कार्रवाई की मांग प्रशासन के सामने रखी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी आरोपी के मकान पर बुल्डोजर लेकर पहुंचे और उसे ध्वस्त कर दिया। इसके बाद कहीं जाकर प्रदर्शन समाप्त हो सका।

यह भी पढ़ें- एमपी में पटवारी के नायब तहसीलदार पद पर नियुक्ति मामले में नया मोड़... हाई कोर्ट ने अभ्यावेदन पर पुनर्विचार करने के दिए निर्देश