
नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर: जिले के कदवाया क्षेत्र में एक गौवंश से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। आरोपी के घर का शटर बंद था।
कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर आरोपी ने अंदर से शटर खोला। घर के अंदर गौवंश मिला, जिसके शरीर से खून निकल रहा था। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी की पहचान करीब 70 वर्षीय रामचरण रजक के रूप में बताई गई है। घटना की जानकारी फैलने के बाद थाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी का गांव में जुलूस निकालने की मांग की गई। शाम तक बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठकर विरोध जताते रहे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- फर्जी IAS कांड में खाकी पर उठे सवाल: भोपाल में FIR और मेमोरेंडम में दर्ज है नंबर, फिर भी TI के भाई पर मेहरबान पुलिस