• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

पर्यटन नगरी चंदेरी के लिए ई-बस सेवा की मांग, इको-फ्रेंडली सफर से बेहतर होगी भोपाल-इंदौर जैसे बड़े शहरों संग कनेक्टिविटी

पर्यटन नगरी चंदेरी को पर्यावरण हितैषी इलेक्ट्रिक बस सेवा से जोड़ने की मांग क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के माध्यम से मुख्...और पढ़ें

By Sachin SharmaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 01:18:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 01:26:32 PM (IST)
पर्यटन नगरी चंदेरी के लिए ई-बस सेवा की मांग, इको-फ्रेंडली सफर से बेहतर होगी भोपाल-इंदौर जैसे बड़े शहरों संग कनेक्टिविटी
पर्यटन नगरी चंदेरी के लिए ई-बस सेवा की मांग (AI तस्वीर)

HighLights

  1. पर्यटन नगरी चंदेरी के लिए ई-बस सेवा की मांग की गई है
  2. ऐसा होने से पर्यटकों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
  3. चंदेरी में ई-बस सेवा से प्रदूषण पर लगेगा ब्रेक

नवदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर। पर्यटन नगरी चंदेरी को पर्यावरण हितैषी इलेक्ट्रिक बस सेवा से जोड़ने की मांग क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की गई है। नागरिकों का कहना है कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा तथा मुख्यमंत्री परिवहन सेवा के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। ऐसे में ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चंदेरी को भी इस सुविधा से जोड़ा जाना चाहिए।

दूरस्थ शहरों को जोड़ने के लिए भी प्रक्रिया चल रही

मुख्यमंत्री परिवहन सेवा के तहत इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित अन्य शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रस्तावित है। दूरस्थ शहरों को जोड़ने के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। नागरिकों ने इसी योजना में चंदेरी को शामिल करने की मांग रखी है।


यह भी पढ़ें- 200 से ज्यादा मोरों के प्राकृतिक संरक्षण के लिए भोपाल में बनेगा 184 करोड़ का प्रोजेक्ट, शाहपुरा के मोरवन को विकसित करने की योजना

सुझाव दिया गया है कि इंदौर-चंदेरी, भोपाल-चंदेरी, ग्वालियर-चंदेरी, जबलपुर-चंदेरी और सागर-चंदेरी के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू की जाएं। इससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन की सुविधा मिलने के साथ चंदेरी आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। नागरिकों का कहना है कि ई-बस सेवा शुरू होने से प्रदूषण कम करने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।