• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

कारोबारी से शादी के लिए रची IAS की फर्जी कहानी... भोपाल की तृप्ति सिंह राजपूत केस में खुलासा

पुलिस का कहना है कि तृप्ति, भोपाल के अलकापुरी निवासी एक बड़े कारोबारी परिवार से संबद्ध तनुज से शादी करना चाहती थी। तनुज के स्वजन इसके लिए तैयार नहीं ह...और पढ़ें

By Sachin SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 10:26:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 07:35:00 AM (IST)
कारोबारी से शादी के लिए रची IAS की फर्जी कहानी... भोपाल की तृप्ति सिंह राजपूत केस में खुलासा
भोपाल की तृप्ति सिंह राजपूत केस में खुलासा

HighLights

  1. कारोबारी से शादी के लिए तृप्ति ने गढ़ी थी फर्जी IAS की कहानी
  2. चंदेरी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगे 3-3 लाख रुपये
  3. पुलिस ने भारत सरकार की प्लेट लगी कार और ड्राइवर भी पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर। फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर युवकों से ठगी के आरोप में पकड़ी गई भोपाल की तृप्ति सिंह राजपूत की जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि तृप्ति, भोपाल के अलकापुरी निवासी एक बड़े कारोबारी परिवार से संबद्ध तनुज से शादी करना चाहती थी। तनुज के स्वजन इसके लिए तैयार नहीं हुए तो तृप्ति ने आईएएस बनने की झूठी कहानी गढ़ी। बाद में वह अधिकारियों की जीवनशैली मेंटेन करने के लिए ठगी करने लगी।

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी पुलिस ने तृप्ति के बयान की तस्दीक के लिए उसके घर और तनुज के कमरे से कई दस्तावेज, फोटोग्राफ और मोमेंटो आदि बरामद किए हैं। इन्हें तृप्ति ने अपनी कहानी को सच साबित करने के लिए तैयार करवाए थे।


भारत सरकार की नेमप्लेट लगी कार भी बरामद

पुलिस ने आरोपित तृप्ति और उसके भाई सुधांशु सिंह के घर से दस्तावेजों की छायाप्रतियां, महंगे आईफोन की रसीदें, महंगे होटलों में ठहरने और हवाई यात्रा के प्रमाण भी जब्त किए हैं। वहीं तनुज के कमरे से फर्जी आईएएस ट्रेनी अफसर बनने से जुड़े दस्तावेज, ट्रॉफी और मोमेंटो भी मिले हैं। मामले में पुलिस ने आरोपितों के ड्राइवर भूपेंद्र बैरागी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त भारत सरकार की नेमप्लेट लगी कार भी बरामद की है।

पर्यटन विभाग की अतिरिक्त संचालक बताकर की ठगी

शिकायत के मुताबिक चंदेरी के पसियापुरा निवासी जयकुमार कोली, विजय कुमार दुबे, ऋतिक शर्मा और राघव सोनी को तृप्ति ने ठगा था। सात अप्रैल 2025 को तृप्ति अपने भाई सुधांशु और उसके दो साथियों तनुज वैश्य व अंजली सिंह के साथ घूमने पहुंचे। तृप्ति ने यहां खुद को पर्यटन विभाग की अतिरिक्त संचालक बताते हुए उक्त युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर तीन-तीन लाख रुपये ले लिए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जल्द ही जुड़ेगा गरोठ-उज्जैन फोरलेन, मंदसौर-सुवासरा फोरलेन बनने से होगी सुविधा

फर्जी आईएएस अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद अन्य लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर दोबारा चंदेरी बुलाकर पकड़ लिया गया। - राजीव कुमार मिश्रा, एसपी अशोकनगर