• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

MP के बालाघाट में राइस मिल में मिला 242 क्विंटल शासकीय चावल, तीन पर FIR, बयान में विरोधाभास

अब तक की पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उसने इस खेल की गहरी साठगांठ सामने आई है। पुलिस ने राइस मिल संचालक, ट्रक ड्राइवर और छिंदवाड़ा के एथेनाल प्लां...और पढ़ें

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 01:05:20 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 01:11:18 PM (IST)
MP के बालाघाट में राइस मिल में मिला 242 क्विंटल शासकीय चावल, तीन पर FIR, बयान में विरोधाभास
गुरुवार रात संचेती राइस मिल में ट्रक में रखे सरकारी चावल की जांच करती टीम।नईदुनिया

HighLights

  1. कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका
  2. ट्रक संचेती राइस मिल परिसर के अंदर खड़ा था
  3. दुरुपयोग और मिलीभगत का भंडाफोड़

नईदुनिया न्यूज, वारासिवनी/बालाघाट। वारासिवनी के संचेती राइस मिल में 25 टन शासकीय चावल मिलने से सरकारी खाद्यान्न में गड़बड़ी की संभावना बढ़ गई है। खाद्य और राजस्व विभाग के साथ वारासिवनी पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

छिंदवाड़ा ले जाने के लिए कोई दस्तावेज नहीं दिए गए

पूछताछ में राइस मिल संचालक और चालक के बयानों में विरोधाभास, अधिकारियों की गहरी साजिश की आशंका को और बल दे रहा है। संचालक और चालक दोनों के बयान मेल नहीं खा रहे हैं। चालक का कहना है कि उसे चावल छिंदवाड़ा ले जाने के लिए कोई दस्तावेज नहीं दिए गए।

चावल एफसीआई गोदाम से एथेनाल प्लांट ले जाना था,

तीन ट्रकों में ये चावल एफसीआई गोदाम से एथेनाल प्लांट ले जाना था, लेकिन चावल सिर्फ एक ही ट्रक से भेजा जा रहा था, वो भी राइस मिल में खड़ा करा दिया गया। राइस मिल संचालक का कहना है कि वर्षा को देखते हुए उन्होंने ट्रक को मिल में खड़ा करवाया था, जबकि ट्रक में तिरपाल ढकी हुई मिली। पुलिस को मिल संचालक और ट्रक चालक के कथनों में भारी विसंगति मिली है, जिससे ये मामला और पेचीदा बन गया है।


एफआइआर दर्ज की गई

संचेती राइस मिल के संचालक सौरभ संचेती, ट्रक चालक दुर्गेश पिता प्रेमलाल शेंदे और एवीजे एग्रीको एथेनाल कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल प्रताप के विरुद्ध थाना वारासिवनी में धारा 316(3), 3(5) के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।

490 बोरियों में 242.55 क्विंटल शासकीय चावल मिला

जांच के दौरान एक ट्रक (सीजी 04 जेडी 3147) में एफसीआई का सीएमआर चावल लदा हुआ मिला था। उक्त ट्रक संचेती राइस मिल परिसर के अंदर खड़ा था। इसमें 490 बोरियों में 242.55 क्विंटल शासकीय चावल मिला। ट्रक चालक दुर्गेश से परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया वह कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका।

छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एथेनाल प्लांट ले जाना था

पूछताछ में दुर्गेश ने बताया कि इस चावल को छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एथेनाल प्लांट ले जाना था। टीम ने चावल सहित ट्रक को जब्त कर वारासिवनी थाना में खड़ा करा दिया। प्रारंभिक जांच में सीएमआर चावल को रिसाइकिल करने के उद्देश्य से राइस मिल परिसर में लाए जाने की आशंका व्यक्त की गई है।

चावल को रिसाइकिल करने की थी साजिश

अब तक की जांच और पूछताछ में ये स्पष्ट हुआ है कि एथेनल प्लांट के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल प्रताप, ट्रक ड्राइवर दुर्गेश और संचेती राइस मिल के प्रोपराइटर सौरभ संचेती द्वारा एथेनल प्लांट को दिये जा रहे चावल की सीधे तौर पर अफरा-तफरी की गई है।

कस्टम मिलिंग का कार्य किया जा रहा है

ट्रक में रखे चावल को कस्टम मिलिंग में रिसाइकिल कर जमा करने के प्रायोजन से मिल परिसर में लाया गया है। राहुल प्रताप द्वारा एफसीआई से प्राप्त चावल को स्थानीय राइस मिल में खपाकर एथेनल प्लांट में सस्ते दामों में चावल खरीदकर एथेनाल तैयार करना प्रतीत होता है, जिससे शासन को आर्थिक क्षति हो रही है। कलेक्टर मृणाल मीना और वारासिवनी एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल के आदेश पर इस मिलीभगत पर एक्शन लिया गया है।

मुख्य बिंदु

  • 242.55 क्विंटल शासकीय चावल की हेराफेरी पकड़ाई
  • 490 बोरियों में था लगभग 25 टन शासकीय चावल
  • एफसीआइ से तीन ट्रकों से सरकारी चावल छिंदवाड़ा के एथेनाल प्लांट के लिए रिलीज किया गया था।
  • दो ट्रक प्लांट पहुंचे, लेकिन एक ट्रक राइस मिल में मिला।
  • कथन के लिए बुलाने पर भी थाना नहीं पहुंचा एथेनाल प्लांट प्रतिनिधि राहुल प्रताप

कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार जिले में सीएमआर मिलिंग के दौरान किसी भी प्रकार की गंभीर अनियमिताएं पाए जाने पर इसी प्रकार की कार्यवाही निरंतर की जाएगी।

आरके ठाकुर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी

संचेती राइस मिल में मिलिंग पर लगी रोक

शासकीय चावल की अफरा-तफरी मामले में मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन ने संचेती राइस मिल में मिलिंग पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को कार्पोरेशन ने पत्र जारी कर बताया कि संचेती राइस मिल के परिसर में सरकारी चावल से भरा ट्रक मिलने के प्रकरण में जांच चल रही है।

68 में से 56 लाट चावल मिलिंग के बाद जमा किया

जब तक प्रशासन द्वारा मामले की जांच पूरी नहीं होती, तब तक धान प्रदाय और आरओ पर रोक लगाई गई है। संचेती राइस मिल को 68 लाट आरओ जारी किए गए थे। राइस मिल द्वारा 68 में से 56 लाट चावल मिलिंग के बाद जमा किया गया है।

चावल को एफसीआई और कार्पोरेशन में जमा को कहा

शेष 12 लाट चावल को एफसीआई और कार्पोरेशन में जमा करने निर्देशित किया गया है। इस प्रकरण की जांच जिला आपूर्ति अधिकारी रविकांत ठाकुर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील किरार और निहारिका अवस्थी द्वारा की गई है।

यह भी पढ़ें- MP के मंडला जिले में बस पलटने से 27 यात्री घायल, 11 को जबलपुर किया रेफर; छत्तीसगढ़ के दुर्ग से जा रही थी वृंदावन