बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी का हमला, बोले- सरकार की विफलता
राहुल गांधी ने बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर मध्य प्रदेश सरकार को घेरा और मुख्यमंत्री मोहन यादव से तत्काल जांच, इलाज और राहत सुनिश्चित करने ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 09:12:22 AM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 09:12:22 AM (IST)
बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी का हमला। (नईदुनिया)HighLights
- राहुल गांधी ने बालाघाट में बच्चों की मौत पर चिंता जताई।
- 30 आदिवासी बच्चों की मौत का मुद्दा उठाया गया।
- राहुल ने सरकार की विफलता बताते हुए सवाल उठाए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैगा बच्चों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से व्यक्तिगत रूप से इस पूरे मामले को सुलझाने को कहा है।
उन्होंने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मृत्यु की खबर बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक है। इस घातक बीमारी के साथ पेयजल, पोषण और समय पर इलाज जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बच्चों की जान ले रहा है। यह सरकार की विफलता है।
मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से देखें पूरा मामला
मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से इस मामले को सुलझाना चाहिए। इलाके में तुरंत जांच, इलाज और राहत कार्य सुनिश्चित करना चाहिए। बच्चों की जान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।