• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में सिंचाई परियोजना के प्‍लांट में आग, 40 गांवों के लिए रखे 10 करोड़ के पाइप जले

शार्ट सर्किट से आग लगने की वजह के अलावा इसे शरारती तत्वों का कृत्य भी बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 02:16:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 02:16:39 PM (IST)
बालाघाट में सिंचाई परियोजना के प्‍लांट में आग, 40 गांवों के लिए रखे 10 करोड़ के पाइप जले
देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सौजन्‍य ग्रामीण

HighLights

  1. आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुंए के गुबार
  2. इरिगेशन परियोजना के पाइप, फिटिंग सामग्री जले
  3. लामता के राघोटोला की घटना का कारण स्‍पष्‍ट नहीं

नईदुनिया न्यूज, बालाघाट। लामता थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव के राघोटोला में बने एक गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में लिफ्ट इरिगेशन माइक्रो परियोजना के तहत गांवों में लगाए जाने वाले पाइप, फिटिंग सामग्री, कंटेनर सहित कच्चा माल रखा था, जो जलकर खाक हो गया।

आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया

आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुंए के गुबार को देखकर ग्रामीण सहम गए। राहत की बात है कि आगजनी में काेई जनहानि नहीं हुई। घटना बुधवार शाम की है, जब गोदाम से स्थानीय लोगों ने धुआं और लपटें निकलती देखा। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।


आग लगने के अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं

ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकलकर्मी आग बुझाने पहुंचते, तब तक लगभग 8-10 करोड़ रुपये के पाइप सहित सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

40 गांवों के लिए लाई गई थी परियोजना

पूर्व मंत्री रहे रामकिशोर कावरे ने अपने कार्यकाल में लगभग 40 गांवों में सिंचाई व्यवस्था के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये की लिफ्ट इरिगेशन माइक्रो परियोजना की शुरुआत की थी। परियोजना का लगभग 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

धुंए का गुबार आसपास के कई गांवों तक दिखाई दिया

शेष काम के लिए राघोटाेला में गोदाम बनाकर करोड़ों रुपये के पाइप, फिटिंग सामग्री सहित कच्चा माल रखा हुआ था। आग लगने से उठे धुंए का गुबार आसपास के कई गांवों तक दिखाई दिया। आग बुझाने के लिए आसपास की ग्राम पंचायतों के पानी के टैंकर बुलाए गए, बालाघाट मुख्यालय से भी दमकल गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

ग्रामीण बोले-इस घटना के पीछे शरारती तत्व हैं

ग्रामीणों की मानें, तो इस घटना के पीछे शरारती तत्व हैं, जिन्होंने पेट्रोल-डीजल छिड़ककर गोदाम को आग के हवाले कर दिया है। इतना ही नहीं, अज्ञात लोगों ने गोदाम के सुपरवाइजर और मजदूरों को देर तक बंधक बनाया और उनके साथ मारपीट भी की थी। लामता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है लिफ्ट इरिगेशन माइक्रो परियोजना

वह आधुनिक तकनीक है, जिसमें नदियों या बांधों से पानी को पंप के जरिए ऊंचे खेतों तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद पाइपलाइन और ड्रिप/स्प्रिंकलर के माध्यम से खेत के सीधे पौधों तक पानी बूंद-बूंद करके दिया जाता है, जिससे पानी की बचत होती है।

यह भी पढ़ें- एमपी हाई कोर्ट ने चाकू की नोक पर महिला से अभद्रता करने वाले पुलिस कांस्टेबल की बहाली से किया इनकार